Home > देश > PM Kisan 22nd Installment: होली के बाद किस दिन आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त?

PM Kisan 22nd Installment: होली के बाद किस दिन आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त?

PM Kisan 22nd Installment: पीएम किसान योजना के तहत छोटे किसानों को सालाना 6000 रुपये की सहायता मिलती है. होली के बाद 22वीं किस्त मार्च में आ सकती है. नाम और दस्तावेज जांच जरूरी है, ताकि भुगतान में रुकावट न आए.

By: sanskritij jaipuria | Published: February 26, 2026 11:51:45 AM IST



PM Kisan 22nd Installment: देशभर के किसानों के बीच इन दिनों एक ही सवाल गूंज रहा है – होली के बाद पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब जारी होगी. इस बीच सरकार ने योजना में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए लाभार्थियों की दोबारा जांच शुरू कर दी है. जांच के दौरान कई ऐसे नाम सामने आए, जिन्हें पात्रता मानदंडों के चलते लिस्ट से हटाया गया. त्योहार के समय किसानों को आर्थिक राहत की उम्मीद रहती है, इसलिए 2000 रुपये की अगली किस्त का इंतजार और भी बढ़ गया है. हालांकि, अभी तक सरकार ने 22वीं किस्त की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है. ऐसे में किसानों के लिए ये जरूरी है कि वे अपने दस्तावेज और भुगतान स्टेटस समय पर जांच लें, ताकि किसी प्रकार की रुकावट न आए.

पीएम किसान योजना क्या है?

पीएम किसान योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका मकसद छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद देना है. इस योजना के तहत हर पात्र किसान को सालाना 6000 रुपये की सहायता दी जाती है. ये राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में तीन किस्तों में ट्रांसफर की जाती है, यानी हर चार महीने पर 2000 रुपये की किस्त मिलती है. सरकार इसे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजती है, जिससे पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचता है.

 होली के बाद किस्त मिलने की संभावना

22वीं किस्त की तारीख अभी तय नहीं हुई है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, ये किस्त मार्च 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी हो सकती है. कुछ किसान उम्मीद कर रहे थे कि राशि होली से पहले मिलेगी, लेकिन अब ये संभावना ज्यादा है कि पैसा होली के बाद उनके बैंक खातों में आए. इस दौरान अफवाहों से बचना और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लेना जरूरी है.

 क्यों हटाए जा रहे हैं कुछ नाम?

सरकार ने लाभार्थियों की जांच के दौरान कुछ नाम हटा दिए हैं. इसके मेन कारण हैं:

1. जमीन के रिकॉर्ड में असंगतियां – यदि 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन आपके नाम पर दर्ज हुई है, तो आपकी पात्रता दोबारा जांच में लाई जा रही है.
2. एक परिवार, एक लाभार्थी – नियम के अनुसार, एक परिवार (पति-पत्नी और नाबालिग बच्चे) में सिर्फ एक व्यक्ति ही योजना का लाभ उठा सकता है. अगर पति-पत्नी दोनों ही राशि ले रहे थे, तो भुगतान रोक दिया गया.
3. अपात्र लोग – जिनमें इनकम टैक्स भरने वाले, सरकारी कर्मचारी, उच्च पेंशन वाले रिटायर्ड कर्मचारी, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील जैसे पेशेवर शामिल हैं. साथ ही, जिनके पास खेती योग्य जमीन नहीं है, वे भी इस योजना के पात्र नहीं हैं.

 भुगतान में रुकावट न आए, तो इन दस्तावेजों को चेक करें

किसी भी किस्त में रुकावट से बचने के लिए सुनिश्चित करें कि:

 आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक हो.
 ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा हो.
 बैंक खाते की जानकारी सही हो.
 लैंड सीडिंग (Land Seeding) अपडेट हो.
 मोबाइल नंबर सही दर्ज हो.

यदि इनमें से कोई जानकारी अधूरी है, तो आपकी किस्त अटक सकती है.

 अपना नाम और स्टेटस कैसे जांचें

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट [pmkisan.gov.in](https://pmkisan.gov.in) पर जाएं.
2. Farmers Corner में Beneficiary Status पर क्लिक करें.
3. रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें.
4. कैप्चा भरकर Get Data पर क्लिक करें.
5. स्क्रीन पर आपकी पूरी जानकारी दिख जाएगी. यहां ये जरूर देखें कि e-KYC और Land Seeding का स्टेटस YES है या नहीं.
6. आप Beneficiary List में राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनकर भी अपना नाम देख सकते हैं.

 

Advertisement