Home > देश > Indian Railway: IRCTC नहीं 1 मार्च से इस ऐप से बुक होंगी टिकट, वो भी बड़े फायदे के साथ; यहां जानें कैसे इस्तेमाल करें RailOne App

Indian Railway: IRCTC नहीं 1 मार्च से इस ऐप से बुक होंगी टिकट, वो भी बड़े फायदे के साथ; यहां जानें कैसे इस्तेमाल करें RailOne App

Indian Railway: एक राज्य से अन्य राज्यों में सफर करने वालों के लिए एक जरूरी सूचना है. दरअसल, 1 मार्च से ट्रेन टिकट बुकिंग सिस्टम में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अक्सर लोग अपने मोबाइल फोन से जनरल या प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने के लिए पुराने ऐप का इस्तेमाल करते हैं.

By: Heena Khan | Last Updated: February 26, 2026 10:56:16 AM IST



Indian Railway: एक राज्य से अन्य राज्यों में सफर करने वालों के लिए एक जरूरी सूचना है. दरअसल, 1 मार्च से ट्रेन टिकट बुकिंग सिस्टम में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अक्सर लोग अपने मोबाइल फोन से जनरल या प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने के लिए पुराने ऐप का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अब ऐसा नहीं है. दरअसल, अब आपको नया तरीका अपनाना पड़ेगा. दरअसल, लाखों पैसेंजर रोज़ाना जनरल टिकट बुक करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं. यह उनके लिए एक बड़ा बदलाव होगा. रेलवे अलग-अलग ऐप इस्तेमाल करने की परेशानी खत्म करेगा और सभी सर्विस एक ही प्लेटफॉर्म पर देगा. इसलिए, अपनी यात्रा के दौरान किसी भी परेशानी से बचने के लिए नए ऐप को अच्छी तरह समझना बहुत ज़रूरी है. जानें रेलवे का नया ऐप कैसे काम करेगा.

इस App से होगी अब टिकट बुकिंग

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुराना UTS ऐप 1 मार्च से पूरे देश में बंद होने वाला है. इस दौरान  RailOne सबसे सुलभ और पसंदीदा तरीका होगा. यह ऐप सिर्फ जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग के लिए ही नहीं होगा, बल्कि इसे ऑल-इन-वन रेलवे प्लेटफॉर्म के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा. जनरल टिकट, रिज़र्वेशन और ट्रेन स्टेटस जैसी सर्विस एक ही जगह मिलेंगी. जिसका सीधा-सीधा अर्थ ये है कि IRCTC या दूसरे प्लेटफॉर्म पर अलग से जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. टिकट से जुड़े सभी काम एक ही ऐप से हो सकते हैं. इससे यूज़र्स का समय बचेगा और बुकिंग प्रोसेस पहले से बहुत आसान हो जाएगा.

डिजिटल पेमेंट करने पर बड़ा फायदा 

एक खास बात ये है कि अगर आप RailOne ऐप से डिजिटल पेमेंट करते हैं तो जनरल टिकट बुक करने वाले यात्रियों को 3 परसेंट तक का डिस्काउंट मिलेगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह ऑफर 14 जुलाई, 2026 तक वैलिड रहेगा और इसका सीधा फायदा रोज़ाना यात्रा करने वाले यात्रियों को होगा. पेमेंट के कई ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और R Wallet शामिल हैं. अगर आपके पास पहले से R Wallet बैलेंस है, तो उसे भी नए ऐप में इस्तेमाल किया जा सकता है. रेलवे डिजिटल ट्रांज़ैक्शन को बढ़ावा देना चाहता है, इसीलिए कैशलेस बुकिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है.

 जानें कैसे काम करेगा APP 

  • इस APP को इस्तेमाल करने के लिए आप नया अकाउंट बना सकते हैं या अपने मौजूदा IRCTC अकाउंट को सीधा लिंक कर सकते हैं. 
  • इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा जिसके बाद, आपको होम स्क्रीन पर Search Train का ऑप्शन दिखाई देगा. 
  • From और To फ़ील्ड में डिपार्चर और डेस्टिनेशन स्टेशन डालें. अगर चाहें, तो आप ट्रेन का नाम या नंबर भी डाल सकते हैं.
  • रूट पर ट्रेनों की एक लिस्ट दिखेगी. क्लास चुनें और आगे बढ़ें.
  • पैसेंजर की डिटेल्स डालने के बाद, UPI, डेबिट या क्रेडिट कार्ड, या नेट बैंकिंग से पेमेंट करें. 
  • पेमेंट हो जाने के बाद, टिकट ऐप में दिखाई देगा और उसे डाउनलोड या शेयर किया जा सकता है.

PM Modi: डिजिटल दुनिया में PM मोदी का दबदबा! ट्रंप को भी पछाड़ा, फैन फॉलोइंग जान रह जाएंगे हैरान

Advertisement