Home > व्यापार > Gold Rates Today: सोने के कितने बढ़ गए दाम? पहले नोट करें रेट्स फिर निकलें खरीदारी करने

Gold Rates Today: सोने के कितने बढ़ गए दाम? पहले नोट करें रेट्स फिर निकलें खरीदारी करने

Gold Rates Today 25 February 2026: सोने की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है. 25 फरवरी को राजधानी दिल्ली के साथ-साथ अन्य शहरों में भी सोने के दाम बढ़े हैं.

By: JP Yadav | Last Updated: February 25, 2026 10:32:38 AM IST



Gold Rates Today 25 February 2026: वैश्विक स्तर पर आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच सोने की चमक और दमक कायम है. रूस-यूक्रेन युद्ध और अमेरिका और ईरान के बीच टेंशन ने दुनियाभर के लोगों को परेशान कर दिया है. लोग सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं और उन्हें सोना-चांदी भा रहा है. यही वजह है कि सोने के दामों  में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में बुधवार (25 फरवरी, 2026) को एक बार फिर सोने की कीमतों बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने का हाजिर भाव 5,157.16 डॉलर प्रति औंस पर बरकरार है. भारत की बात करें तो  केरल से लेकर दिल्ली तक सोने के दामों में इजाफा हुआ है.  देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह प्रति  10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 161940 रुपये पहुंच गई. एक दिन पहले यानी मंगलवार (24 फरवरी, 2026) को  दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का दाम 400 रुपये बढ़कर 1,63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था. इसी तरह देश की आर्थिक  राजधानी मुंबई में  प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 161790 रुपये पर हैं. 

दिल्ली समेत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट सोने का दाम  24 कैरेट सोने का दाम
दिल्ली 148460 रुपये 161940 रुपये
मुंबई 148310 रुपये 161790 रुपये
अहमदाबाद 148360 रुपये 161420 रुपये
चेन्नई 148310 रुपये 161790 रुपये
कोलकाता 148310 रुपये 161790 रुपये
हैदराबाद 148310 रुपये 161790 रुपये
जयपुर 148460 रुपये 161940 रुपये
भोपाल 148360 रुपये 161420 रुपये
लखनऊ 148460 रुपये 161940 रुपये
चंडीगढ़ 148460 रुपये 161940 रुपये

25 फरवरी को सोने का भाव  

प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोन की लगभग 1,58,000 से 1,61,000 रुपये के बीच रहा, जबकि प्रति 10 ग्राम  22 कैरेट सोने की कीमत लगभग  1,45,000 से 1,48,000 रुपये के बीच है. 

Advertisement