Home > वीडियो > कलयुगी बेटा बना ‘कसाई’: NEET की पढ़ाई के दबाव में बेटे ने की पिता की हत्या, जंगल में फेंका सिर!

कलयुगी बेटा बना ‘कसाई’: NEET की पढ़ाई के दबाव में बेटे ने की पिता की हत्या, जंगल में फेंका सिर!

Lucknow Ashiyana murder: लखनऊ के आशियाना एरिया में एक 19 साल के बेटे ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया—यह एक ऐसी डरावनी कहानी है जो किसी को भी हिलाकर रख देगी. दरअसल, यह पूरी वारदात 20 फरवरी की सुबह की है, जब पैथोलॉजी लैब के मालिक मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे अक्षत प्रताप सिंह के बीच NEET की तैयारी को लेकर तीखा तनाव हुआ था, पिता जिस अंदाज में पढ़ाई के लिए दबाव डाल रहे थे, उससे अक्षत इस कदर नाराज हो गया कि उसने अपनी लाइसेंसी राइफल उठाई और पिता को गोली मार दी...

By: Sumaira Khan | Published: February 25, 2026 12:37:51 PM IST

Lucknow Ashiyana murder: लखनऊ के आशियाना एरिया में एक 19 साल के बेटे ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया—यह एक ऐसी डरावनी कहानी है जो किसी को भी हिलाकर रख देगी. दरअसल, यह पूरी वारदात 20 फरवरी की सुबह की है, जब पैथोलॉजी लैब के मालिक मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे अक्षत प्रताप सिंह के बीच NEET की तैयारी को लेकर तीखा तनाव हुआ था, पिता जिस अंदाज में पढ़ाई के लिए दबाव डाल रहे थे, उससे अक्षत इस कदर नाराज हो गया कि उसने अपनी लाइसेंसी राइफल उठाई और पिता को गोली मार दी.

लेकिन उसकी यह खौफनाक हरकत यहीं नहीं रुकी, बेटे ने लाश के साथ ऐसी दरिंदगी दिखाई कि सब कुछ पल भर में खत्म हो गया, साक्ष्यों को मिटाने के इरादे से उसने शव के आरी से कई टुकड़े कर दिए ताकि किसी को कानो-कान खबर न हो. उसने धड़ को एक नीले प्लास्टिक के ड्रम में छिपा दिया, जबकि सिर और शरीर के बाकी हिस्से पास के जंगल में ले जाकर फेंक दिए.

यह सब इतना डरावना था कि अक्षत ने अपनी छोटी बहन को भी घर के भीतर चार दिनों तक कैद रखा और उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा, जब काफी समय तक मानवेंद्र सिंह का पता नहीं चला, तो पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की, सीसीटीवी फुटेज और बेटे की संदिग्ध हरकतों ने पुलिस का ध्यान खींचा और जब कड़ाई से पूछताछ हुई, तो अक्षत ने अपना गुनाह कबूल कर लिया, पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लाश के टुकड़े बरामद कर लिए हैं.

संबंधित खबरें

Advertisement