Tejasswi Prakash New House: टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत और पॉपूलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अब एक और लग्जरी घर की मालकिन बन गई हैं. उन्होंने करोड़ों का घर खरीद लिया है. यह घर मुंबई के पॉश एरिया में है. इस फ्लैट की कीमत आप हैरान रह जाएंगे. तेजस्वी टीवी की सबसे पॉपूलर एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं. वह फिलहाल मुंबई में अपने माता-पिता के साथ रहती हैं. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कई प्रॉपर्टीज खरीदी हैं. वहीं अब उन्होंने करोड़ों का आशियाना अपने लिए खरीद लिया है.
तेजस्वी ने खरीदा सपनों का घर
तेजस्वी प्रकाश का यह नया आशियाना मुंबई के बांद्रा वेस्ट में मौजूद है. CRE मैट्रिक्स को मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स अनुसार, तेजस्वी का यह नया घर बांद्रा रिक्लेमेशन में कृष्ण चंद्र मार्ग पर बे हाइट्स में है. यह अपार्टमेंट करीब 1,304 स्क्वायर फीट का है.
कितने करोड़ का है नया घर?
तेजस्वी प्रकाश ने इसी महीने यह अपार्टमेंट डेवलपर एक्सेल एंटरप्राइजेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से खरीदा है. इस खूबसूरत अपार्टमेंट की कीमत करोड़ों में है. उन्होंने यह घर 7.63 करोड़ रुपये में खरीदा है. इस घर का रजिस्ट्रेशन 16 फरवरी 2026 को हो गया है.
मसाला चाप, कढ़ाई पनीर और गरमा-गरम जलेबी…राजपाल यादव के घर बारातियों के लिए सजा लजीज पकवानों का दरबार
दो कार पार्किंग स्पेस
तेजस्वी प्रकाश ने 8.15 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी दी है. प्रॉपर्टी का पजेशन 29 नवंबर 2030 को तय हुआ है. बता दें कि, एक्ट्रेस को फ्लैट के साथ दो कार पार्किंग स्पेस भी मिला है. बता दें कि, जिस जगह तेजस्वी ने यह फ्लैट खरीदा है, वह पहले सी ही सेलेब्स का हब है.
तेजस्वी प्रकाश वर्क फ्रंट
तेजस्वी प्रकाश के काम की बात करें तो ‘नागिन’ शो के बाद इन दिनों लाफ्टर शेफ्स में नजर आ रही हैं. इस शो में वह भारती सिंह और ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा तमाम उनके सेलेब्स दोस्त भी मौजूद हैं.