Ranveer Movies shelved: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह धुरंधर के बाद से चर्चाओं में चल रहे हैं. वहीं अब 19 मार्च को धुरंधर 2 बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. जिसका यश की ‘टॉक्सिक’ के साथ बॉक्स ऑफिस क्लेश देखने को मिल सकता है. धुरंधर के पहले पार्ट ने खूब बवाल काटा था. अभी भी यह फिल्म थिएटर्स में लगी हुई है. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं अब रणवीर सिंह ‘डॉन 3’ को छोड़ने के बाद से विवादों में छाए हुए हैं. सभी की निगाहें अब इस विवाद पर टिक गई हैं. रणवीर सिंह और फरहान अख्तर की लड़ाई क्या मोड़ लेगी? हर कोई बस इस सवाल का जवाब खोज रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद रणवीर की 4 फिल्मों पर ताला लग गया है?
रणवीर सिंह की 4 फिल्में बंद
‘धुरंधर’ के बाद रणवीर सिंह का पूरा फोकस प्रलय पर है. इस फिल्म के लिए कल्याणी प्रियदर्शन को अप्रोच किया गया है. दरअसल, यह एक जॉम्बी पोस्ट-एपोकैलिप्टिक थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म का डायरेक्शन दय मेहता कर रहे हैं. वहीं उम्मीद है कि साल 2026 के मिड तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है. इस फिल्म को प्रोड्यस करने के लिए खुद रणवीर सिंह मैदान में उतर चुके हैं.
4 फिल्मों पर लगा ताला
रणवीर सिंह इस समय फूंक-फूंककर अपने कदम आगे बढ़ा रहे हैं. धुरंधर एक्टर के करियर के लिए बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. लगातार चार फिल्में बंद होने के बाद भी वह फिल्म चर्चा में बनी हुई है. इनमें से कुछ फिल्में धुरंधर से पहले भी बंद हो चुकी थी. दरअसल, कुछ समय पहले उन्होंने शंकर के साथ अन्नियन के रीमेक का ऐलान किया था. इस दौरान कहा गया था कि यह प्रोजेक्ट पिछले साल शुरू करने की प्लानिंग है, लेकिन फिस उसे बंद कर दिया गया. अब शंकर एक अच्छी हिट देने के लिए इन समय संघर्ष कर रहे हैं.
DON 3 का विवाद
प्रशांत वर्मा के साथ ‘राक्षस’ नाम की फिल्म के लिए भी बातचीत की गई थी. इस फिल्म का शूट भी किया गया था. लेकिन बाद में वह रणवीर सिंह को पसंद नहीं आया और उन्होंने यह प्रोजेक्ट कैंसिल कर दिया. इसके बाद ‘शक्तिमान’ भी रणवीर सिंह ने बिना वजह बताए छोड़ दी. अब न गहराता जा रहा है. उन्होंने शूटिंग से ठीक पहले फिल्म छोड़ दी थी. जिसके बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट ने लीगल एक्शन शुरू कर दिया था. रणवीर कंफर्म कर चुके हैं कि डॉन 3 में वह काम नहीं कर रहे हैं.