New Delhi Marathon 2026: देश की राजधानी दिल्ली में 22 फरवरी 2026 को मैराथन का आयोजन हर साल होता है, जिसमें पूरी मैराथन दौड़ होती है. जिसे नेशनल चैंपियनशिप के नाम से भी जाना जाता है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) नई दिल्ली मैराथन 2026 में हिस्सा लेने वाले लोगों की मदद के लिए एक अहम कदम उठाया है. लोगों की मदद के लिए रविवार, 22 फरवरी को सुबह 3:30 बजे ट्रेन ऑपरेशन शुरू करेगी. खासतौर पर येलो, ब्लू और वायलेट, जल्दी शुरू होंगी.
3:30 AM बजे से शुरु होगी दिल्ली मेट्रो
दिल्ली मेट्रो ने X पर एक पोस्ट में लिखा – ‘रविवार, 22 फरवरी 2026 को नई दिल्ली मैराथन 2026 में हिस्सा लेने वालों की सुविधा के लिए, दिल्ली मेट्रो ट्रेन सर्विस टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 03:30 AM बजे शुरू होंगी और 30 मिनट के गैप पर सुबह 06:00 AM तक चलेंगी, इसके बाद इन लाइनों पर रेगुलर संडे टाइम टेबल लागू होगा:
- येलो लाइन: समयपुर बादली – मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम
- ब्लू लाइन: द्वारका सेक्टर-21 – नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी / वैशाली
- वॉयलेट लाइन: कश्मीरी गेट – राजा नाहर सिंह
बाकी सभी लाइनों पर मेट्रो सर्विस रेगुलर संडे टाइम टेबल के हिसाब से चलेंगी’.
Service Update
To facilitate participants of the New Delhi Marathon 2026 on Sunday, 22nd February 2026, Delhi Metro train services will begin early from the terminal stations at 03:30 AM and continue to operate till 06:00 AM at 30-minute intervals, followed by the regular Sunday…
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) February 20, 2026
Indian Railway: ट्रेनों से सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, किराया होगा कम, यहां जानें हर एक अपडेट
तीन नए कॉरिडोर बनाए जाएंगे
इस बीच दिल्ली सरकार ने राजधानी के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मजबूत और मॉर्डन बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. इसको लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने मेट्रो फेज़ V(A) को मंजूरी दे दी है. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि इस बड़े प्रोजेक्ट में कुल 16 किलोमीटर लंबे तीन नए कॉरिडोर बनाए जाएंगे, जिसमें 13 मेट्रों स्टेशन कवर होने वाले हैं. पूरे प्रोजेक्ट की लागत करीब 12,014.91 करोड़ रुपये है. जिसमें से दिल्ली सरकार का बजट हिस्सा 2,940.46 करोड़ रुपये है. इस प्रोजेक्ट को 2028 तक पूरा करने का टारगेट है.