Home > एस्ट्रो > Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण का प्रभाव रहेगा होली तक, किन 3 राशियों को होगी मुश्किल; पैसा-सम्मान दोनों जाएगा

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण का प्रभाव रहेगा होली तक, किन 3 राशियों को होगी मुश्किल; पैसा-सम्मान दोनों जाएगा

Surya Grahan 2026 Impact: ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि एक राशि में जब पांच ग्रह होते हैं तो सूर्य ग्रहण के बाद लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

By: JP Yadav | Published: February 20, 2026 12:24:04 PM IST



Surya Grahan 2026: वर्ष 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 11 मिनट से शुरू हुआ. इसके बाद यह सूर्य ग्रहण शाम 7 बजकर 57 मिनट पर समाप्त हुआ. इस दौरान वलयाकार ‘रिंग ऑफ फायर’ ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिया, इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं था. 17 फरवरी को लगे सूर्य ग्रहण को लेकर ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इसका प्रभाव अगले 15 दिन बना रहेगा  और कुछ राशियों को होली तक यानी  मार्च तक संभलकर रहने की जरूरत है. 

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, 17 फरवरी सूर्य ग्रहण के दौरान अमेरिका समेत कई देशों में रिंग ऑफ़ फायर नजर आया जो लोगों के लिए अनोखा अनुभव था.  इसके साथ ही 17 फरवरी को कुंभ राशि में धनिष्ठा नक्षत्र में सूर्य ग्रहण लगा. इस दौरान यानी सूर्य ग्रहण के समय 5 ग्रह (राहु, बुध, शुक्र,सूर्य और चंद्रमा) कुंभ राशि में गोचर कर रहे थे. इसके साथ ही पांचों ग्रह कुंभ राशि में ही मौजूद थे. 

सिंह राशि

सूर्य ग्रह का राज सिंह राशि पर  होता है. ग्रहण के दौरान सूर्य बुरी तरह प्रभावित हुआ और फिलहाल केतु भी इसी राशि में गोचर है. ऐसे में सिंह राशि के जातकों को काम में दिक्कतें आ सकती है. अहंकारी और करिश्माई स्वभाव के हैं तो जाहिर तौर पर किसी और को काम के लिए मना कर देंगे और अपनी मर्ज़ी से चीज़ें करेंगे. ऐसे में सिंह राशि के जातकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. ऐसे लोगों को सलाह है कि वाणी पर संयम रखें, लेकिन यह संभव नहीं होता, क्योंकि आपका स्वभाव ही आक्रामक है. 
 
कुंभ राशि

माना जाता है कि शनि ग्रह का राज कुंभ राशि पर होता है. सूर्य ग्रहण के दौरान पांच ग्रह राहु, शुक्र, सूर्य, चंद्रमा और बुध एक ही राशि में थे. ऐसे में कुंभ राशि के लोगों को अपनी सेहत का ठीक से ध्यान रखने की ज़रूरत है. आपके अनजान दुश्मन नुकसान पहुंचा सकते हौं. इस राशि के जातक अध्यात्म और जमीन से जुड़े होते हैं, ऐसे में उन्हें पिछले कर्मों की वजह से दैवीय शक्तियां मददगार साबित होंगीं.  कुंभ राशि के जातकों को अपनी राहु एनर्जी को बेहतर बनाने की ज़रूरत है, वरना प्रभावित होने का खतरा है. कुंभ राशि के जातकों को अपने करियर और बिज़नेस में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. यह अलग बात है कि जल्द ही मुसीबतें कम होंगीं.

मीन राशि

मीन राशि पर जुपिटर का राज होता है. वहीं, जुपिटर फिलहाल मिथुन राशि में गोचर कर रहा है. सूर्य ग्रहण के बाद मीन राशि से जुड़े लोगों को पैसे की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. अगले कुछ दिन नहीं बल्कि कुछ महीने पैसों की परेशानी रहेगी. इस दौरान कई तरह की शारीरिक और मानसिक दिक्कतें भी लोगों को परेशान कर सकती हैं.  

Advertisement