Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > भगवान के नाम पर है सलीम खान का निकनेम, किसने दिया था नाम; यहां पढ़ें रोचक स्टोरी

भगवान के नाम पर है सलीम खान का निकनेम, किसने दिया था नाम; यहां पढ़ें रोचक स्टोरी

Salim Khan Unknown Fact: सलमान खान और उनका पूरा परिवार लाइमलाइट में बने रहते हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर कोई न कोई खबर आती रहती है. सलमान खान का पूरा परिवार मुस्लिम है, लेकिन उनकी मां हिंदू हैं. क्या आप सलीम खान का हिंदू नाम जानते हैं?

By: Preeti Rajput | Published: February 19, 2026 12:37:07 PM IST



Salman Khan Father Salim Khan Unknown Fact: सलमान खान (Salman Khan) और उनका पूरा परिवार इन दिनों खबरों में छाए हुए हैं. इसके पीछे की वजह है सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ना है, हालांकि, फिलहाल उनकी सेहत में सुधार है. सलमान खान और उनका परिवार फिलहाल सलीम खान की तबीयत को लेकर चिंतित है. इस बीच आज हम आपकों सलमान खान के पिता सलीम खान को लेकर एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जिसे सुन शायद आप हैरान रह जाएंगे. क्या आप जानते हैं कि मुसलमान होने के बाद भी सलीम खान का नाम भगवान के नाम पर रखा गया था. वहीं उनकी पहली पत्नी सलमा हिंदू हैं, उन्हीं से शादी करने के लिए सलीम खान ने अपना नाम बदला था. 

सलीम से शंकर बने भाईजान के पिता

सलीम खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, वह वीडियो काफी पुराना है. सलीम खान से उनके बेटे अरबाज खान एक इंटरव्यू के दौरान पूछते हैं कि मम्मी का नाम शादी से पहले सुशीला था, वह बाद में सलमान में कन्वर्ट हो गईं. लेकिन आपका नाम सलीम से शंकर कैसे हो गया? सलीम खान ने जवाब देते हुए कहा कि मेरा नाम शंकर ऐसा हुआ कि सुशीला की नानी जिन्हें वह आजी कहते थे उन्हें पता नहीं क्यों हमेशा शंकर ही कहकर बुलाती थीं. 

पास होने के लिए पेपर लीक करवाते थे सलमान खान, फिर भी सिर्फ 12वीं पास हैं भाईजान; कॉलेज छोड़कर किया ये काम

दादी की वजह से बने शंकर 

सलीम खान ने बताया कि सुशीला के घर में सिर्फ ‘आजी’ ही थी, जो उन्हें पसंद करती थीं. ऐसे में एक बार उनकी काफी ज्यादा तबीयत खराब हो गई, तो सलीम वहां गए. आजी की हालत ऐसी थी कि लग रहा था कि वह कभी मर सकती हैं. नहीं घरवालों को भी इस बाात का इंतजार था क्योंकि उनके घर में कमरों की कमी थी, तो वह चाहते थे कि वो मरे और किसी तरह से कमला खाली हो जाए. सलीम आगे कहते हैं कि वो वहां गए और उन्होंने कहा कि आजी तुम्हारा शंकर आ गया. इस बात को उन्होंने 3 से 4 बार रिपीट किया तो नानी उठकर बैठ गई और घर के सभी लोग हैरान हो गए. फिर वह सलीम से शंकर बन गए.  

जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने बॉलीवुड वालों से की अपील, कहा- एक और मदद…!

Advertisement