Home > उत्तर प्रदेश > पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर ने छठे बच्चे को दिया जन्म! 11 महीने पहले हुई थी बेटी; पाकिस्तान से लेकर आई थी चार बच्चे

पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर ने छठे बच्चे को दिया जन्म! 11 महीने पहले हुई थी बेटी; पाकिस्तान से लेकर आई थी चार बच्चे

Seema Haider New Child News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के बिसरख में सीमा हैदर और सचिन मीणा के घर एक बार फिर खुशियों की बहार आ गई है. सीमा हैदर और सचिन मीणा के घर दूसरे बच्चे का जन्म हुआ है.

By: Mohammad Nematullah | Published: February 17, 2026 9:57:33 PM IST



Seema Haider New Child News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के बिसरख में सीमा हैदर और सचिन मीणा के घर एक बार फिर खुशियों की बहार आ गई है. सीमा हैदर और सचिन मीणा के घर दूसरे बच्चे का जन्म हुआ है. सूत्रों का दावा है कि इस बार सीमा हैदर ने बेटे को जन्म दिया है. सीमा और सचिन की पहली संतान बेटी थी. नोएडा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में जन्म की पुष्टि हुई थी. डिलीवरी के बाद हैदर और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे है. मंगलवार को हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने के बाद सीमा नवजात को लेकर रबूपुरा पहुंचीं. इसके बाद सचिन के परिवार ने बेटे के जन्म की खुशी में मिठाई बांटी. पिछले साल उनकी एक बेटी हुई थी, जो अब 11 महीने की है.

वह चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा आई थीं।

पाकिस्तान के कराची की रहने वाली सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ नेपाल पहुंचीं, वहां से वह ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा पहुंचीं, उनकी शादी पाकिस्तान में गुलाम हैदर से हुई थी. उनसे उनके चार बच्चे हुए फिर सीमा को भारत में गैर-कानूनी तरीके से घुसने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था. मामले का खुलासा होने के बाद सचिन और उसके पिता को भी गिरफ्तार किया गया था. हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था.

Bypass Charging: बैटरी होगी सेफ! क्या है बायपास चार्जिंग और कैसे करती है काम? आसान भाषा में समझें

COVID-19 महामारी के दौरान प्यार चढ़ा

सचिन मीणा और सीमा हैदर के बीच PUBG खेलते समय प्यार हो गया था. इसके बाद उन्होंने साथ रहने का फैसला किया है. COVID-19 महामारी के दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ीं है. इसके बाद सीमा ने पाकिस्तान छोड़ने का फैसला किया था. पाकिस्तान से लौटने के बाद से वह ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रह रही है.

पिछले साल बेटी हुई थी

सचिन मीणा के साथ रहने वाली सीमा हैदर ने पिछले साल बेटी को जन्म दिया था. बेटी का जन्म 18 मार्च 2025 को हुआ था. लगभग 11 महीने बाद बेटे का जन्म हुआ. सचिन मीणा और उनके परिवार ने अभी तक कोई और जानकारी शेयर नहीं की है. संपर्क करने पर उन्होंने और जानकारी देने से मना कर दिया था.

शूटिंग में लगी आग, खुद कूदकर बचाई जान…जानें ‘मदर इंडिया’ के सेट से कैसे शुरू हुई नरगिस-सुनील दत्त की लव स्टोरी

सचिन और सीमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. दोनों YouTube और Instagram पर एक्टिव है. उनके वीडियो ब्लॉग पॉपुलर है. उनके YouTube चैनल पर दो मिलियन से ज़्यादा सब्सक्राइबर है. Instagram पर भी उनके दस लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स है.

Advertisement