Bollywood Drama: जानी-मानी अभिनेत्री विद्या बालन ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स समिट में सालों पुरानी एक घटना को याद किया. जब वह फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ की शूटिंग कर रही थीं.
इसलिए विद्या पर गुस्सा हुए अक्षय खन्ना
विद्या ने बताया कि उन्हें अक्षय खन्ना के गुस्से का सामना करना पड़ा था. उन्होंने कहा कि उन्हें अक्षय के साथ एक फिल्म ऑफर की गई थी, लेकिन किसी कारण से वह स्क्रिप्ट से जुड़ नहीं पाईं. विद्या ने सीधे अक्षय को फोन करके नहीं बताया बल्कि अपने मैनेजर से निर्देशक को यह बात कहने को कहा.
जॉन अब्राहम से मांगी मदद
इसके बाद सेट पर जब विद्या अक्षय से मिलीं, तो अभिनेता ने अपना गुस्सा उन पर निकाला. विद्या ने आगे बताया, उन्होंने मुझसे कहा, ‘तुमने मुझे क्यों नहीं बताया कि तुम फिल्म नहीं करना चाहती थीं?’ मैं उस समय बिल्कुल नई थी और किसी झगड़े में नहीं पड़ना चाहती थी. इसलिए मैं तुरंत जॉन अब्राहम के पास गई और कहा, ‘क्या आप मुझे बचा सकते हैं?’ मुझे उस समय डर था, लेकिन बाद में पता चला कि अक्षय सिर्फ मजाक कर रहे थे. मैंने किसी को चोट पहुंचाने या बुरा महसूस कराने का इरादा नहीं रखा था.
भूल भुलैया 3 में आईं थी नजर
काम की बात करें तो विद्या बालन को आखिरी बार ‘भूल भुलैया 3’ में देखा गया था. इस फिल्म में उनके अलावा कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी भी मुख्य भूमिकाओं में थीं.