Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > 100 से ज्यादा बार हुए रिजेक्ट, अब बॉलीवुड पर राज कर रहे ‘ओ रोमियो’ एक्टर; क्या आप जानते हैं शाहिद कपूर से जुड़ी ये बातें?

100 से ज्यादा बार हुए रिजेक्ट, अब बॉलीवुड पर राज कर रहे ‘ओ रोमियो’ एक्टर; क्या आप जानते हैं शाहिद कपूर से जुड़ी ये बातें?

Shahid Kapoor: फिल्म 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर की एक्टिंग दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. एक बार फिर से एक्टर ने अपने दमदार किरदार से लोगों का दिल जीत लिया है.

By: Preeti Rajput | Published: February 15, 2026 12:42:36 PM IST



Shahid Kapoor: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इससे पहले भी वह ‘कबीर सिंह’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्मों में दमदार किरादर निभा चुके हैं. एक्टर अपने किरदार से अक्सर लोगों का दिल जीत लेते हैं. हालांकि, लोगों को यह नहीं मालूम की इस मुकाम को हासिल करने में उन्होंने कितनी मेहनत की है. एक लीड एक्टर से पहले शाहिद के कई ऑडशन दिए, जहां उन्हें रिजेक्शन का दर्द भी झेलना पड़ा. 

100 बार झेला रिजेक्शन 

फिल्म इश्क विश्क में शाहिद को पहला रोल मिला. उन्हें करीब 100 बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा. हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद ने बताया कि सब सोचते हैं कि वह पंकज कपूर के बेटे हैं, इसी कारण इन्हें जल्दी ब्रेक मिल गया. लेकिन मुझे भी 100 बार ऑडिशन में रिजेक्ट होने पड़ा. कभी-कभी मेरे पास खाने और ऑडिशन में जाने के लिए भी पैसे नहीं होते थे. मैंने वह जिंदगी भी जी है. मुझे इस जिंदगी के बारे में बात करना नहीं पसंद है. लेकिन यही मेरी सच्चाई है. 

डांसर ग्रुप का भी रहे हिस्सा 

बता दें कि, डेब्यू करने से पहले शाहिद कपूर कोरियोग्राफर श्यामक दावर के डांस ग्रुप का हिस्सा थे. उस समय वह ताल और दिल तो पागल है जैसे सुपरहिट फिल्मों में बैकग्राउंड परफॉर्मर के तौर पर भी डांस कर चुके हैं. फिल्म ताल में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ एक सीन में वह नजर आए थे. 

एक महीने से ज्यादा ली ट्रेनिंग 

शाहिद ने असली फाइटर एयरक्राफ्ट उड़ाने की ट्रेनिंग भी ली थी. वह ट्रेनिंग भी उन्होंने अपनी फिल्म मौसम के लिए ली थी. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, अमेरिकन F-16 सुपर वाइपर उड़ाने से पहले शाहिद ने एक महीने से ज्यादा ट्रेनिंग ली थी. जिसके कारण वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय एक्टर बन गए. 

शाकाहारी हैं शाहिद कपूर 

शाहिद कपूर कई सालों से शाकाहारी रहे हैं. दरअसल, उनके पिता पंकज कपूर ने उन्हें मीट ना खाने के लिए कहा था. खबरों के मुताबिक, किताब ‘लाइफ इज फेयर’ पढ़ने के बाद उनके जीवन में काफी बदलाव आया है. 

खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता…ऑर्केस्ट्रा डांस वायरल वीडियो के बीच गोविंदा को लेकर अली असगर का बड़ा खुलासा

कपूर नहीं खट्टर है सरनेम 

शाहिद कपूर के नाम से मशहूर होने  बावजूद वह अपने पासपोर्ट पर खट्टर सरनेम लिखते हैं. यह नाम राजेश खट्टर से आया है. राजेश खट्टर उनकी मां नीलिमा अजीम के पूर्व पति और एक्टर ईशान खट्टर के पिता थे.

कौन है विक्रम सालगांवकर? जिसकी शादी में मुकेश अंबानी ने लगाए ठुमके; बारात का हुआ शाही स्वागत

Advertisement