Home > क्रिकेट > IND vs PAK: क्या हाथ मिलाएंगे भारत-पाकिस्तान, महामुकाबले से पहले कप्तान सूर्या ने टीम को लेकर क्या बोले?

IND vs PAK: क्या हाथ मिलाएंगे भारत-पाकिस्तान, महामुकाबले से पहले कप्तान सूर्या ने टीम को लेकर क्या बोले?

India vs Pakistan Press Conference: भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रैंड मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा कि अभिषेक शर्मा इस मैच में खेलेंगे.

By: Mohammad Nematullah | Published: February 14, 2026 7:05:08 PM IST



India vs Pakistan Press Conference: भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रैंड मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा कि अभिषेक शर्मा इस मैच में खेलेंगे. इसके अलावा उस्मान तारिक का सामना करने के बारे में उन्होंने कहा कि टीम इंडिया हार नहीं मान सकती है. सूर्या ने कुलदीप के खेलने का भी इशारा किया है. हाथ मिलाने के बारे में पूछे जाने पर सूर्या ने कहा, “इसके लिए हमें 24 घंटे इंतजार करना होगा.”

कप्तान सलमान आगा ने भारत के खिलाफ अपने ट्रंप कार्ड का ऐलान कर दिया है. आगा ने कहा “यह मैच हमेशा से बड़ा रहा है. हम अच्छी तैयारी कर रहे है. हमारे लिए हर खिलाड़ी बराबर है.

Kal ka Rashifal 15 Feb 2026: रविवार को व्यापारियों को होगा फायदा, कपल को घूमने-फिरने का मिल सकता है मौका; पढ़ें मेष से

आप लोगों ने उस्मान तारिक को इतना बड़ा बनाया है. वह अच्छी बॉलिंग कर रहा है. वह हमारा राइट कार्ड है. स्पिनर हावी हो सकते हैं, लेकिन आप पेसरों की भूमिका को नजरअंदाज नहीं कर सकते है. हमारे पास अच्छे स्पिनर हैं, लेकिन हमारे पास अच्छे पेसर भी है.” कप्तान सलमान आगा ने भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के सवाल पर भी जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि वह इस बारे में बाद में सोचेंगे.

बॉयकॉट ड्रामा के बाद इस मैच की अहमियत काफी बढ़ गई है. वेस्टइंडीज पहले से ही मैच का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है. ICC की PCB को गंभीर नतीजों की चेतावनी के बाद पाकिस्तान का बॉयकॉट ड्रामा खत्म हुआ है. हालांकि दोनों टीमों के खिलाड़ी तैयारी के आखिरी स्टेज में हैं, लेकिन मैच को लेकर कुछ सस्पेंस बना हुआ है. खराब मौसम मैच पर खतरा मंडरा रहा है, और बारिश की 60 परसेंट से ज़्यादा संभावना है. मैच से पहले दोनों टीमों के कप्तान प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर अपडेट दे सकते है.

Railways Projects Major: कई राज्यों में बिछेगा रेलवे का जाल, कसारा–मनमाड़ और दिल्ली–अंबाला जैसी बड़ी परियोजनाओं को

Advertisement