Holi Song Chhod Da Jagahiya Bhatar Ke: होली आने से पहले ही चारों तरफ होली के गानों की गूंज सुनने को मिल रही है. भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला अपने फैंस के लिए एक धमाकेदार नया भोजपुरी सॉन्ग ‘छोड़ दs जगहिया भतार के’ लेकर आ गए हैं. यह गाना होली के रंगीन अंदाज को दिखाता है. गाने में प्यार, छेड़छाड़, हंसी-मजाक और पति-पत्नी नोकझोंक भी देखने को मिलने वाली है. होली के रंगों की तरह यह गाना आपके रिस्तें में मिठास घोलने का काम करेगा.
अरविंद अकेला कल्लू मस्ती भरा अंदाज
गाने में अरविंद अकेला कल्लू मस्ती भरा अंदाज देखने को मिल रहा है. साथ ही रंग, गुलाल और होली का सेट भी तैयार है. होली के मौके पर अरविंद अपनी ऑनस्क्रीन बीवी के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं. वह पारुल यादव के साथ मस्ती भरी बीट्स पर झूमते हुए होली के मजे लेते नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस वीडियो में साड़ी पहने काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं. गाने के पहले हाफ में पारुल यादव चमकीली वॉयलेट साड़ी में दिखाई दे रही हैं. वहीं सेकेंड हाफ में उन्होंने सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई है.
कल्लू की आवाज ने ढाया कहर
यह गाना विधायक ऑफिशियल म्यूजिक और विधायक रॉय एंटरटेनमेंट चैनल पर आया है. रिलीज होते ही गाने ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है. बीट्स और ठेठ भोजपुरिया बोली लोगों के साथ सीधा कनेक्ट कर रही है. कल्लू की मस्ती और शरारत भरी आवाज गाने को और भी बेहतर बना रही है. पारुल यादव के एक्सप्रेशन और लुक गाने पर मैच कर रहे हैं. इस गाने को लोगों का काफी सारा प्यार मिल रहा है.
गाने की कास्ट
- सिंगर- अरविंद अकेला कल्लू
- एक्ट्रेस- पारुल यादव
- लिरिक्स- आशुतोष तिवारी
- म्यूजिक- प्रियांशु सिंह