Home > विदेश > Bangladesh Election 2026: कौन बनने वाला है बांग्लादेश का नया प्रधानमंत्री? शेख हसीना ने दिया ऐसा बयान

Bangladesh Election 2026: कौन बनने वाला है बांग्लादेश का नया प्रधानमंत्री? शेख हसीना ने दिया ऐसा बयान

Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश में इन दिनों चुनाव का दौर चल रहा था और कल यानी गुरुवार को आम चुनाव खत्म हुए. लोगों के मन में एक सवाल घूम रहा है कि आखिर कौन बनेगा नया प्रधानमंत्री, तो आइए जानते हैं कि किसके चांसेज है.

By: sanskritij jaipuria | Published: February 13, 2026 7:12:42 AM IST



Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश में गुरुवार को आम चुनाव संपन्न हुए, जिनमें बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने बहुमत हासिल कर लिया है. पार्टी ने कुल 299 सीटों में से 165 सीटों पर जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही पार्टी अध्यक्ष तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने की संभावना मजबूत हो गई है.

पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे और BNP अध्यक्ष तारिक रहमान ने इस चुनाव में दो सीटों पर चुनाव लड़ा था और दोनों सीटों पर जीत हासिल की. रहमान पिछले साल दिसंबर में 17 साल बाद देश लौटे थे. उनके नेतृत्व में BNP की जीत से ये साफ है कि वो अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं.

 अन्य पार्टियों का प्रदर्शन

जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 पार्टियों के गठबंधन को अब तक केवल 45 सीटें मिली हैं. जमात प्रमुख शफीकुर रहमान ने ढाका-15 सीट से जीत दर्ज की है. इसके अलावा तीन सीटों पर अन्य पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की. अब तक 206 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं.

 मतदान और हिंसात्मक घटनाएं

इस चुनाव में दोपहर 2 बजे तक 48% वोटिंग हुई और मतदान शाम 4:30 बजे तक चला. हालांकि, कई जगहों पर वोटिंग के दौरान झड़पें भी हुईं. खुलना में एक वोटिंग सेंटर के बाहर BNP नेता मोहिबुज्जमान कोच्चि की मौत हो गई. वहीं, मुंशीगंज-3 और गोपालगंज सदर इलाके में वोटिंग सेंटर के बाहर देसी बम फेंके गए, जिसमें गोपालगंज में तीन लोग घायल हुए.

 शेख हसीना का बयान

भारत में रह रही पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चुनाव को फर्जी करार दिया. उनका कहना है कि मोहम्मद यूनुस ने गैरकानूनी तरीके से सत्ता पर कब्जा किया और इसी के तहत ये चुनाव कराया गया.

भारत ने बांग्लादेश चुनाव के नतीजों का इंतजार करने की बात कही है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नतीजे आने के बाद ही ये देखा जाएगा कि जनता का जनादेश किस तरह का है.

 

Advertisement