Petrol diesel prices Today 3 February 2026: भारतीय तेल विपणन कंपनियों (oil marketing companies) ने रोजाना की तरह शुक्रवार (13 फरवरी, 2026) को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं. देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं, इनमें कोई इजाफा नहीं किया गया है. देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनियों ने 13 फरवरी 2026 को नई दरें जारी की हैं, उनमें अलग-अलग शहरों में तेल के दाम अलग-अलग हैं. तेल विपणन कंपनियों की ओर से जारी ताजा रेट्स के मुताबिक, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई, कोलकाता और पटना जैसे देश के कई शहरों में पेट्रोल अभी भी 100 रुपये से ऊपर बिक रहा है, वहीं देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पर पेट्रोल और डीजल अन्य शहरों की तुलना में सस्ता है.
शहर पेट्रोल का भाव (प्रति लीटर)
मुंबई 103.50 रुपये
कोलकाता 105.41 रुपये
चेन्नई 100.90 रुपये
पटना 105.58 रुपये
बेंगलुरु 102.92 रुपये
नोएडा 95.12 रुपये
शहर डीजल का भाव (प्रति लीटर)
मुंबई 90.03 रुपये
नई दिल्ली 87.67 रुपये
चेन्नई 92.49 रुपये
झारखंड 92.62 रुपये
कोलकाता 92.02 रुपये
नोएडा 88.29 रुपये
गुरुग्राम 88.10 रुपये
घर बैठे कैसे जानें लेटेस्ट रेट्स
उपभोक्ता अब घर बैठे पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम मोबाइल फोन पर ही जान सकते हैं, इसके लिए यानी तेल की ताजा कीमत जानने के लिए पेट्रोल पंप तक जाने की जरूरत नहीं है. इसके अलावा तेल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट से भी रोज की अपडेटेड कीमत मिनटों में पता की जा सकती है. अगर आप इंडियन ऑयल के उपभोक्ता हैं तो RSP के साथ अपना सिटी कोड लिखकर 9224992249 पर मैसेज भेज सकते हैं. कुछ ही सेकेंड में आपके पास एसएमएस के जरिये ताजा रेट्स मिल जाएंगे. इसी तरह भारत पेट्रोलियम के उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 पर और एचपीसीएल के ग्राहक HP Price लिखकर 9222201122 पर संदेश भेज सकते हैं.