Bhagirath Bhatt Bigg Boss 20 | Who Is Bhagirath Bhatt | Bigg Boss 20 Contestant: बिग-बॉस का एक सीजन खत्म होता नहीं है कि दूसरे सीजन का इंतजार करना फैंस शुरू कर देते हैं. बिग बॉस के अगले सीज़न को लेकर फैंस में अलग ही दिलचस्पी देखने को मिल रही है. वहीं संभावित कंटेस्टेंट्स के बारे में डिटेल्स का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है. वहीं कई सोशल मीडिया यूज़र्स अब इस बात का अंदाज़ा लगा रहे हैं कि इस साल के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में कौन हो सकता है. वहीं अब एक नाम सोशल मीडिया पर गदर काटा हुआ है. दरअसल, वोदुनिया के मशहूर सितार प्लेयर, म्यूज़िशियन और कंपोज़र, भागीरथ भट्ट हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने फ़िल्म और टेलीविज़न म्यूज़िक में अच्छा-खासा काम किया है. फ़ैन्स उन्हें बिग बॉस 20 के अगले सीज़न में देखने के लिए काफी उत्साहित भी हैं.
कौन हैं बगीरथ भट्ट ?
क्या आप भगीरथ भट्ट को जानते हैं?आज हम आपको इनके बारे में ही बताने वाले हैं. दरअसल, भगीरथ भट्ट को पद्मावत, भूल भुलैया 3, बॉर्डर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों और बंदिश बैंडिट्स और हीरामंडी जैसे फर्स्ट-क्लास शो में काम करने के बाद पहचान मिली. उन्हें अपने भक्ति और आध्यात्मिक गानों से भी पहचान मिली. बिग बॉस टीम ने अभी तक पब्लिकली कन्फर्म नहीं किया है कि भगीरथ बिग बॉस के आने वाले सीज़न में हिस्सा लेंगे या नहीं.
20वे सीजन की तैयारी
वहीं अब बिग बॉस होस्ट सलमान खान ने बिग बॉस 19 के एक एपिसोड के दौरान बिग बॉस के नए सीज़न को कन्फर्म किया था, जब उन्होंने कहा था, “बिग बॉस 20 में मिलते हैं.” बता दें कि बिग बॉस का नया सीज़न सितंबर 2026 में एयर होने वाला है. लेकिन बिग बॉस कंटेस्टेंट्स की ऑफिशियल लिस्ट अभी तक मीडिया को जारी नहीं की गई है, लेकिन पॉपुलर टेलीविज़न, स्पोर्ट्स, सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट से संभावित कंटेस्टेंट्स के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं.