Home > मनोरंजन > Govinda on Wife Allegations:परिवार के लिए छोड़ी राजनीति,बेटे के करियर को लेकर पत्नी के आरोपों पर गोविंदा ने दिया बड़ा बयान

Govinda on Wife Allegations:परिवार के लिए छोड़ी राजनीति,बेटे के करियर को लेकर पत्नी के आरोपों पर गोविंदा ने दिया बड़ा बयान

अभिनेता गोविंदा ने बेटे के करियर को लेकर पत्नी की ओर से लगाए गए आरोपों पर खुलकर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि उन्होंने परिवार और बच्चों के हित में राजनीति छोड़ दी थी ताकि निजी द्वेष उनके पारिवारिक जीवन में हस्तक्षेप न कर सके.

By: Ranjana Sharma | Published: February 10, 2026 3:33:56 PM IST



Govinda on Wife Allegations : अभिनेता गोविंदा ने बेटे के करियर को लेकर पत्नी की ओर से लगाए गए आरोपों पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है. गोविंदा ने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने अपने परिवार और बच्चों के भविष्य को खुद से भी आगे रखा है. अभिनेता ने कहा कि परिवार के लिए मैंने राजनीति छोड़ दी थी, ताकि किसी भी तरह के व्यक्तिगत या पेशेवर टकराव का असर उनके पारिवारिक जीवन पर न पड़े.

बेटे के करियर को लेकर क्या बोले गोविंदा?

गोविंदा ने कहा कि मैंने अपने परिवार के लिए राजनीति छोड़ दी क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि मेरे द्वेष किसी भी प्रकार से मेरे पारिवारिक जीवन में दखल दे, खासकर मेरे बच्चों पर.
अभिनेता ने यह भी स्पष्ट किया कि बेटे के करियर को लेकर उन्होंने कभी लापरवाही नहीं बरती. गोविंदा के मुताबिक, उन्होंने जाने-माने फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला से खास तौर पर अनुरोध किया था कि वे उनके बेटे को मार्गदर्शन दें और फिल्म इंडस्ट्री के कामकाज को समझने में मदद करें. गोविंदा ने कहा कि नाडियाडवाला ने उनके बेटे को फिल्ममेकिंग के अलग-अलग पहलुओं को सीखने का अवसर दिया, जिससे उसे इंडस्ट्री की बारीकियों को समझने और खुद को तैयार करने में मदद मिली.

पत्नी के आरोपों के बाद तेज हुई चर्चा

हाल ही में गोविंदा की पत्नी की ओर से यह आरोप सामने आए थे कि अभिनेता ने बेटे के करियर को अपेक्षित समर्थन नहीं दिया. इन बयानों के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गईं.

गोविंदा की सफाई से बदला नैरेटिव

अब गोविंदा के इस बयान को पूरे मामले पर उनकी बड़ी सफाई के तौर पर देखा जा रहा है. अभिनेता ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि उन्होंने हमेशा अपने परिवार और बच्चों को प्राथमिकता दी और उनके भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए बड़े फैसले भी लिए. इस पूरे विवाद ने एक बार फिर बॉलीवुड में स्टार किड्स के करियर, पारिवारिक समर्थन और नेपोटिज़्म को लेकर चल रही बहस को हवा दे दी है.

Advertisement