Gwalior stampede: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में स्थित डबरा में नवनिर्मित नवग्रह शक्तिपीठ की कलश यात्रा के पूर्व कलश वितरण के समय हादसा हो गया. यहां पर भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए है. एक बच्ची और एक महिला को ग्वालियर स्थित एप्पल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जबकि इनमें से चार लोगों का इलाज डबरा अस्पताल में किया जा रहा है. यहां तीन दिन पंडित प्रदीप मिश्रा, तीन दिन पंडित धीरेन्द्र शास्त्री और तीन दिन कवि कुमार विश्वास का भी धार्मिक कार्यक्रम होना है. इसके अलावा, दाती महाराज 10 दिन और रात के दौरान विशेष अनुष्ठान करने वाले हैं.
हालात हुए कंट्रोल
जैसे ही घटना की जानकारी मिली आईजी श्री अरविंद सक्सेना एडिशनल एसपी सुमन गुर्जर एवं एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल, सी एम एच ओ डॉ. सचिन श्रीवास्तव भी अस्पताल पहुंचे और लोगों को हाल लिया. घटना के बाद हालात को काबू कर लिया गया और कलश यात्रा अपने तय हुए मार्ग से होते हुए नवग्रह शक्तिपीठ पर पहुंची.
21 हजार से ज्यादा औरतें होंगी शामिल
खबर की माने तो कलश यात्रा से पहले स्टेडियम ग्राउंड में औरतों को कलश बाटें जाने थे. तभी वहां पर औरतों की भीड़ बढ़ गई. आयोजक करने वालों का दावा था कि इसमें 21,000 महिलाएं शामिल होंगी और वे नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नवग्रह शक्तिपीठ तक पहुंचेंगी. ये पर्व देश के प्रख्यात संतों, कथावाचकों और आध्यात्मिक हस्तियों का होगा. इसमें तमाम लोग शामिल होंगे.
कौन-कौन हुए शामिल?
इस भगदड़ में दाती महाराज समेत पंडोखर धाम के गुरुशरण शर्मा, धूमेश्वर धाम, दंदरौआ धाम और रावतपुरा सरकार सहित कई प्रमुख मठों के शंकराचार्य और संत भी शामिल होंगे. संत बद्रीश जी महाराज और उनके 70 उपासकों की टीम विधि-विधान से पूजा कराएगी. प्रतिदिन प्रत्येक ग्रह देवता के लिए एक-एक लाख आहुतियां दी जाएंगी.