Home > दिल्ली > बॉयफ्रेंड को मां से मिलवाने का अनोखा तरीका अपनाया! लड़की ने बनाई PPT, नाम रखा ‘प्रोजेक्ट दामाद जी’

बॉयफ्रेंड को मां से मिलवाने का अनोखा तरीका अपनाया! लड़की ने बनाई PPT, नाम रखा ‘प्रोजेक्ट दामाद जी’

PPT To Introduce Boyfriend For Marriage: भारत में शादी सिर्फ दो लोगों के फैसले से नही होती है. बल्कि यह पूरे परिवार की सहमति से होती है. इसलिए अपने पार्टनर को परिवार से मिलवाना किसी बड़ी परीक्षा से कम नही होता है.

By: Mohammad Nematullah | Published: February 9, 2026 5:57:12 PM IST



PPT To Introduce Boyfriend For Marriage: भारत में शादी सिर्फ दो लोगों के फैसले से नही होती है. बल्कि यह पूरे परिवार की सहमति से होती है. इसलिए अपने पार्टनर को परिवार से मिलवाना किसी बड़ी परीक्षा से कम नही होता है. नोएडा में रहने वाली एक ऑर्गनाइज़ेशनल साइकोलॉजिस्ट प्रकृति ने इस दबाव से निपटने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. अपनी मां से सीधे इमोशनल बातचीत करने के बजाय, उसने अपने बॉयफ्रेंड को एक प्रोफेशनल पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए मिलवाया है. जिसका टाइटल उसने ‘प्रोजेक्ट दामाद जी’ रखा है.

प्रेजेंटेशन में क्या था?

PPT की पहली स्लाइड पर बड़े ही अच्छे तरीके से ‘प्रोजेक्ट दामाद जी’ लिखा था. अगली स्लाइड्स में उसके बॉयफ्रेंड के बारे में सारी जानकारी थी, जिसमें उसकी उम्र, शिक्षा, पारिवारिक बैकग्राउंड, पेशा, करियर और भविष्य की संभावनाएं शामिल थी. जैसे कॉर्पोरेट मीटिंग में कोई प्रोजेक्ट पेश किया जाता है, वैसे ही उसने अपने रिश्ते को अपनी मां के सामने एक मजबूत केस के तौर पर पेश किया, यह पक्का करते हुए कि सभी संभावित सवालों के जवाब पहले ही दे दिया जाएं.

मच्छर मारने वाली एक कॉइल 100 सिगरेट जितनी खतरनाक, जानिए क्या है इसके नुकसान

उसने ऐसा क्यों किया?

प्रकृति नही चाहती थी कि उसकी मां सोचे कि वह सिर्फ प्यार में पड़कर बिना सोचे-समझे कोई बड़ा फैसला ले रही है. 30 साल की उम्र वह यह दिखाना चाहती थी कि वह शादी का फैसला पूरी समझदारी और सोच-समझकर ले रही है. उसे अपनी मां के रिएक्शन का भी अंदाज़ा नहीं था, इसलिए उसने बातचीत को कंट्रोल में रखने और यह पक्का करने के लिए कोई जरूरी डिटेल छूट न जाए, यह तरीका चुना है.

उसकी मां का रिएक्शन कैसा था?

प्रकृति की मां को शुरू में लगा कि उसकी बेटी उसे कोई ऑफिस प्रेजेंटेशन दिखाने वाली है या काम से जुड़े किसी मामले पर सलाह लेने वाली है. लेकिन जब उसने ‘प्रोजेक्ट दामाद जी’ देखा तो वह हैरान रह गई. हालांकि उसे यह अजीब लगा, लेकिन यह पूरी तरह से चौंकाने वाला नही था, क्योंकि प्रकृति बचपन से ही जरूरी बातों को अनोखे तरीके से पेश करने की आदी रही है. प्रकृति का यह अनोखा तरीका साबित करता है कि इस बदलती दुनिया में रिश्तों को ज़ाहिर करने के तरीके बदल रहे है, और शायद यही नई पीढ़ी की सबसे बड़ी खासियत है.

PSEB Class 10 Admit Card जारी, यहां से करें हॉल टिकट डाउनलोड; जानें पूरा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Advertisement