Home > वीडियो > Viral Video: ‘आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने’…क्या आपने देखा ‘क्रांतिवीर’ का ये वायरल रीमेक?

Viral Video: ‘आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने’…क्या आपने देखा ‘क्रांतिवीर’ का ये वायरल रीमेक?

Viral Video: आजकल इंटरनेट पर एक छोटे बच्चे का वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है, इस बच्चे ने फिल्म 'क्रांतिवीर' में नाना पाटेकर का मशहूर डायलॉग "आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने" इतनी कमाल से बोला और हजारों की भीड़ में इस डायलॉग पर कमाल की एक्टिंग भी की है. इसे देखकर हर कोई हैरान है मानो ऐसा लगता है कि बच्चे ने उस सीन को सिर्फ कॉपी नहीं किया, बल्कि असल में जीया है...

By: Sumaira Khan | Published: February 9, 2026 7:07:46 AM IST

Viral Video: आजकल इंटरनेट पर एक छोटे बच्चे का वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है, इस बच्चे ने फिल्म ‘क्रांतिवीर’ में नाना पाटेकर का मशहूर डायलॉग “आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने” इतनी कमाल से बोला और हजारों की भीड़ में इस डायलॉग पर कमाल की एक्टिंग भी की है. इसे देखकर हर कोई हैरान है मानो ऐसा लगता है कि बच्चे ने उस सीन को सिर्फ कॉपी नहीं किया, बल्कि असल में जीया है. बड़े-बड़े कलाकार भी शायद ऐसा नहीं कर पाते उस मासूम से चेहरे पर वैसी ही आग, समाज के लिए वैसा ही गुस्सा और डायलॉग बोलने का वो खास तरीका देख कर सब हैरत में हैं.

जब इस छोटे से कलाकार ने कैमरे के सामने अपनी कला दिखाई, तो कमरे में बैठे सभी लोग हैरान रह गए, लोग अब बच्चे की जबरदस्त एक्टिंग देखकर सोशल मीडिया पर इसे ‘फ्यूचर सुपरस्टार’ के कमेंट्स भी कह रहे हैं, नाना पाटेकर की जो तीखी अदाकारी और चेहरे के हाव-भाव ‘क्रांतिवीर’ को एक खास फिल्म बनाते हैं, इस बच्चे ने उन्हें बिल्कुल वैसे ही दिखाया है, यह वीडियो साफ बताता है कि हुनर किसी उम्र का मोहताज नहीं होता और भारतीय सिनेमा के बड़े किरदारों का जोश आज भी नई पीढ़ी के खून में दौड़ रहा है.

संबंधित खबरें

Advertisement