Home > वीडियो > एथनिक अवतार में बला की खूबसूरत दिखीं Disha Patani, ज्वेलरी शोरूम के ओपनिंग में पहुंचीं एक्ट्रेस!

एथनिक अवतार में बला की खूबसूरत दिखीं Disha Patani, ज्वेलरी शोरूम के ओपनिंग में पहुंचीं एक्ट्रेस!

Disha Patani In Ahmedabad: इस वक्त सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली और बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस दिशा पाटनी हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद में पहुंचीं, ताकि ‘कल्याण ज्वेलर्स’ के नए स्टोर की ओपनिंग कर सकें. इस खास मौके पर उनका जो अंदाज दिखा, वो बिल्कुल अलग और जबरदस्त था—ऐसा अंदाज जिसने सबको चौंका दिया...

By: Sumaira Khan | Published: February 8, 2026 10:42:12 AM IST

Disha Patani In Ahmedabad: इस वक्त सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली और बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस दिशा पाटनी हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद में पहुंचीं, ताकि ‘कल्याण ज्वेलर्स’ के नए स्टोर की ओपनिंग कर सकें. इस खास मौके पर उनका जो अंदाज दिखा, वो बिल्कुल अलग और जबरदस्त था—ऐसा अंदाज जिसने सबको चौंका दिया. आम तौर पर वेस्टर्न और बोल्ड ड्रेसेस में दिखने वाली दिशा इस बार बेहद खूबसूरत सिल्क ड्रेस में थीं, इसके साथ कल्याण ज्वेलर्स की ओपनिंग में भी उन्होंने जमकर लाइमलाइट लूटी, उनका यह एथनिक लुक अहमदाबाद के फैन्स के दिलों को छू गया.

जैसे ही दिशा स्टोर पर पहुंची, सड़कों पर उनकी एक झलक को पाने के लिए फैन्स की भीड़ उमड़ पड़ी. स्टोर की ओपनिंग के मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की और अब फिलहाल दिशा के इस लेटेस्ट लुक की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

संबंधित खबरें

Advertisement