Home > वीडियो > नवाबों जैसी लाइफ नहीं, जुनैद खान की सादगी ने बनाया फैन्स को मुरीद: वायरल हुआ पैपराजी के साथ बातचीत का वीडियो!

नवाबों जैसी लाइफ नहीं, जुनैद खान की सादगी ने बनाया फैन्स को मुरीद: वायरल हुआ पैपराजी के साथ बातचीत का वीडियो!

Junaid Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) को हाल ही में शहर में स्पॉट किया गया, जहां उनकी सादगी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जुनैद इतने बड़े एक्टर के बेटे और खुद एक एक्टर होने के बावजूद मुंबई की सड़कों पर बिना किसी महंगी गाड़ी के स्पॉट हुए...

By: Sumaira Khan | Published: February 7, 2026 1:55:24 PM IST

Junaid Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) को हाल ही में शहर में स्पॉट किया गया, जहां उनकी सादगी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जुनैद इतने बड़े एक्टर के बेटे और खुद एक एक्टर होने के बावजूद मुंबई की सड़कों पर बिना किसी महंगी गाड़ी के स्पॉट हुए, वायरल वीडियो में जुनैद खान को पैपराजी (Paps) के साथ बेहद विनम्रता और सहजता से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है, लोगों को जुनैद खान के चेहरे पर न तो कोई घमंड दिखा और न ही किसी तरह का स्टारडम वाला एटीट्यूड.

नॉर्मल से कपड़ों और सिंपल लुक में जुनैद खान बिल्कुल एक आम लड़के की तरह नजर आए, सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस परवरिश की जमकर तारीफ कर रहे हैं, लोगों का कहना है कि इतने बड़े सुपरस्टार का बेटा होने के बावजूद जुनैद खान का जमीन से जुड़ा होना वाकई में काबिले तारीफ है. 

संबंधित खबरें

Advertisement