Viral Video: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) एक बार फिर से इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं, लेकिन इस बार वजह उनका अतरंगी पहनावा नहीं, बल्कि उनका व्यवहार है, हाल ही में उर्फी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह शॉर्ट पिंक ड्रेस में नजर आ रही हैं, लेकिन उनकी हालत देख फैन्स दंग रह गए, वायरल वीडियो में उर्फी पूरी तरह से नशे में धुत (Drunk) दिखाई दे रही हैं और उनके लिए इस हालत में अपने पैरों पर खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा है.
वायरल क्लिप में आप भी देख सकते हैं कि कैसे उर्फी की एक सहेली उन्हें सहारा देकर, करीब-करीब घसीटते हुए गाड़ी तक ले जा रही हैं? इतना ही नहीं बल्कि उर्फी पूरी तरह से अपने होश खो चुकी थीं, जिसे देख वहां मौजूद पैपराजी भी हैरान रह गए, जैसे ही यह वीडियो शेयर हुआ, लोगों ने उर्फी को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया, वीडियो के नीचे तरह-तरह के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं, कोई इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहा है तो कोई बेशर्मी की हद पार.