Home > व्यापार > सरस्वती पूजा पर बैंक खुलेंगे या बंद? घर से निकलने से पहले; यहां देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

सरस्वती पूजा पर बैंक खुलेंगे या बंद? घर से निकलने से पहले; यहां देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays: अगर आप बैंक से जुड़ा काम करने का प्लान बना रहे है तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि क्या सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी के मौके पर बैंक बंद रहेंगे या नहीं? आइए जानते है पूरी जानकारी.

By: Mohammad Nematullah | Published: January 22, 2026 7:22:36 PM IST



Bank Holidays: अगर आप बैंक से जुड़ा काम करने का प्लान बना रहे है तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि क्या सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी के मौके पर बैंक बंद रहेंगे या नहीं? आइए जानते है पूरी जानकारी.
 
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार ये छुट्टियां पूरे देश में नहीं बल्कि राज्यवार तय की गई है. यानी कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, जबकि अन्य जगहों पर बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी.

आरबीआई ने परक्राम्य लिखत अधिनियम 1881 के तहत वर्ष 2026 के लिए बैंक छुट्टियों की सूची जारी की है. यह अवकाश सरकारी, निजी, कॉर्पोरेट और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों पर लागू होगा, हालांकि कुछ छुट्टियां राज्य-विशिष्ट हो सकती है. ऐसे में किसी भी असुविधा से बचने के लिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की जानकारी यहां देख लें.

बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

तारीख     दिन     राज्य / क्षेत्र अवकाश का कारण
23 जनवरी 2026     शुक्रवार     पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा (चयनित राज्य)     नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / सरस्वती पूजा / श्री पंचमी (बसंत पंचमी) / वीर सुरेंद्र साय जयंती
24 जनवरी 2026 शनिवार     पूरे भारत में चौथा शनिवार (अनिवार्य बैंक अवकाश)
25 जनवरी 2026 रविवार     पूरे भारत में साप्ताहिक अवकाश

जनवरी 2026 की प्रमुख बैंक छुट्टियां

तारीख दिन     राज्य / क्षेत्र अवसर
1 जनवरी 2026 गुरुवार     कई राज्य नववर्ष
2 जनवरी 2026 शुक्रवार     केरल, मिज़ोरम राज्य अवकाश
3 जनवरी 2026 शनिवार     उत्तर प्रदेश     राज्य अवकाश
12 जनवरी 2026 सोमवार     पश्चिम बंगाल स्वामी विवेकानंद जयंती
मध्य जनवरी     —     विभिन्न राज्य     मकर संक्रांति / पोंगल
26 जनवरी 2026 सोमवार     पूरे भारत में गणतंत्र दिवस

Advertisement