इकलौते गांव की अनोखी परंपरा, जहां पहली बार पीरियड आने पर लड़की के साथ करते हैं ऐसा व्यवहार

Assam unique tradition: असम के एक ऐसा गांव है जहां की अनोखी परंपरा आपको हैरान कर देगी. जी हां, यहां जब पहली बार लड़की को पीरियड आते हैं तो गजब का रिवाज फॉलो किया जाता है.

Published by Shraddha Pandey

Banana Tree Marriage: भारत परंपराओं का देश है, यहां हर राज्य और गांव की अपनी अलग-अलग रीति-रिवाज हैं. कुछ तो इतने पुराने हैं कि आज भी वैसे ही निभाए जाते हैं. ऐसे ही एक अनोखी परंपरा असम के बोगांइगांव जिले के सोलमारी गांव में देखी जाती है, जिसे लोग ‘तोलिनी ब्याह’ कहते हैं.

इस गांव में जब किसी लड़की को पहली बार पीरियड आते हैं, तो उस मौके को बड़े खास तरीके से मनाया जाता है. लड़की को कुछ दिन के लिए घर के बाकी लोगों से अलग रखा जाता है और खास नियमों का पालन कराया जाता है. इसे लड़की के जीवन की नई शुरुआत माना जाता है. इसके बाद होता है सबसे हैरान करने वाला रिवाज, लड़की की शादी केले के पेड़ से कराई जाती है!

केले के पेड़ को बनाते हैं दूल्हा

शादी भी बिल्कुल रियल वेडिंग की तरह होती है. घर सजता है, रिश्तेदार और गांव वाले जमा होते हैं, गाना-बजाना और रस्में होती हैं. लड़की को दुल्हन की तरह तैयार किया जाता है और केले के पेड़ को दूल्हे की तरह सजाया जाता है. हालांकि, ये असली शादी नहीं होती, बल्कि एक सांकेतिक रस्म है.

बुरी नजर से बचाने की परंपरा

इस रिवाज के पीछे मान्यता है कि इससे लड़की को बुरी नजर से बचाया जाता है और उसके असली पति की आगे चलकर लंबी उम्र हो. इसे नारी शरीर में आए बदलाव को सम्मान देने का तरीका भी माना जाता है. गांव वाले इसे अपनी पहचान और संस्कृति से जोड़कर बड़े गर्व के साथ निभाते हैं.

परंपरा पर उठते हैं करोड़ों सवाल

हालांकि, आज के समय में कई लोग इस परंपरा पर सवाल भी उठाते हैं और इसे पुरानी सोच का हिस्सा मानते हैं. लेकिन, गांव के लोग इसे परिवार और समाज के बीच रिश्ते मजबूत करने का जरिया बताते हैं. सोशल मीडिया और मीडिया कवरेज की वजह से ये रिवाज अब सिर्फ असम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर भी चर्चा का टॉपिक बन चुका है.

Shraddha Pandey

Recent Posts

गोंडवाना राजचिन्ह पर घमासान! सड़कों पर उतरा आदिवासी समाज, सरकार से आर-पार की मांग

Chandauli Tribal Community Protests: गोंडवाना राजचिन्ह के संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज के…

April 20, 2026

Saharanpur News: पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 12 घंटे में दबोचे तीन शातिर चोर; जेवर और कैश बरामद

Saharanpur police news:पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार…

April 20, 2026

Rewa drug bust: रीवा में ‘गांजा दादी’ गिरफ्तार! 62 की उम्र में घर से चला रही थी नशे का काला कारोबार

Rewa drug bust: रीवा में 62 वर्षीय महिला ‘गांजा दादी’ गिरफ्तार, घर से गांजा बेचते…

April 20, 2026

फिर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, ‘राधा नाम’ की भक्ति में हुए लीन

Virat Kohli-Anushka Sharma Vrindavan visit : विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ एक बार…

April 20, 2026

Har Ghar Jal Raebareli: दिल्ली में गूंजा ‘हर घर जल’ योजना का नाम, रायबरेली DM हर्षिता माथुर को मिला राष्ट्रीय अवॉर्ड

Har Ghar Jal Yojana success: नई दिल्ली में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान भारत…

April 20, 2026

Raebareli road accident: रायबरेली में रफ्तार का कहर, बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Raebareli road accident: रायबरेली के भदोखर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी…

April 20, 2026