Categories: विदेश

Shabana Mahmood: UK की पहली मुस्लिम PM बनने की दहलीज पर शबाना महमूद? पाकिस्तान से है खास कनेक्शन, जानें कौन हैं ये मोहतरमा?

Britain Epstein Files Connection: एपस्टीन फाइल्स के बाद दुनियाभर में एक अलग ही आक्रोश पनप उठा ही. वहीं कई उद्योगपतियों और राजनेताओं के नाम सामने आने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई  है.

Published by Heena Khan

Britain Epstein Files Connection: एपस्टीन फाइल्स के बाद दुनियाभर में एक अलग ही आक्रोश पनप उठा ही. वहीं कई उद्योगपतियों और राजनेताओं के नाम सामने आने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई  है. सिर्फ अमेरिका और इजराइल ही नहीं बल्कि इसका सीधा असर यूनाइटेड किंगडम (UK) की राजनीति में भी देखने को मिला है. वहीं अब UK के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है. 

कौन होगा UK का अगला प्रधानमंत्री ?

इसी के चलते, वेस्टमिंस्टर में इस बात पर चर्चा तेज है कि स्टारमर के बाद UK का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा? इसी के चलते अब सबकी नज़रें गृह सचिव शबाना महमूद पर तिकी हुई हैं. UK की पहली पसंद अब कहीं न कहीं शबाना बनती जा रही हैं, अगर ऐसा होता है, तो UK को मुस्लिम समुदाय से अपना पहला प्रधानमंत्री मिलेगा. शबाना महमूद को लेबर पार्टी से एक प्रमुख दावेदार माना जा रहा है. चलिए जान लेते हैं कि शबाना कौन हैं और इनकी इतनी चर्चा क्यों हो रही है? 

EPFO में छुपा है 7 लाख का फ्री बेनिफिट! अगर आपका भी कट रहा है PF, तो गलती से भी मिस न करें ये मौका

कौन है शबाना महमूद ?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 45 साल की होने वाली शबाना महमूद एक वकील और राजनेता हैं. वो स्टारमर की एक प्रमुख सहयोगी भी हैं. बता दें कि पार्टी में उन्हें एक प्रभावशाली वक्ता और दक्षिणपंथी गुट की एक महत्वपूर्ण नेता के रूप में देखा जा रहा है. बर्मिंघम में जन्मीं शबाना के माता-पिता ज़ुबैदा और महमूद अहमद हैं. इतना ही नहीं बल्कि उनकी जड़ें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मीरपुर शहर से जुड़ी हैं. उन्हें 2025 में गृह मंत्रालय में नियुक्त किया गया था. वर्तमान में, वो UK की सीमा सुरक्षा प्रबंधन की देखरेख करती हैं. साथ ही आपको बता दें कि उन्होंने 2002 में लिंकन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड से कानून की डिग्री हासिल की. ​​अगले साल, उन्होंने इन्स ऑफ कोर्ट स्कूल ऑफ लॉ में बार वोकेशनल कोर्स पूरा किया. इसके बाद वो एक पेशेवर बैरिस्टर बन गईं. उन्हें 2010 में संसद सदस्य के रूप में चुना गया था.

Related Post

Rohini Acharya: ‘बिना फीस के वकील भौंकने वाली बेचैन आत्माओं’, आखिर किस पर भड़कीं रोहिणी आचार्य ? दे दिया तीखा बयान

एपस्टीन फाइल्स से खास कनेक्शन 

जानकारी के मुताबिक, एपस्टीन फाइलों में हुए खुलासों के बाद प्रधानमंत्री के तौर पर स्टारमर की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है.  साथ ही बता दें कि स्टारमर ने पीटर मैंडेलसन को यूनाइटेड स्टेट्स में UK का राजदूत नियुक्त किया था. हाल ही में, एपस्टीन फाइल्स में मैंडेलसन के जेफरी एपस्टीन से कनेक्शन का खुलासा हुआ, जिससे UK की रूलिंग पार्टी में हंगामा मच गया. स्थिति और भी गंभीर हो गई है क्योंकि स्टारमर के सबसे करीबी सहयोगी और चीफ ऑफ स्टाफ, मॉर्गन मैकस्वीनी ने भी मैंडेलसन की नियुक्ति की ज़िम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया है.

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Noida Jewar International Airport : जेवर एयरपोर्ट से बदलेगा यूपी का भविष्य, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें कब से शुरू होंगी फ्लाइट बुकिंग

Noida Jewar International Airport : जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

March 27, 2026

Pet dogs: डिंकवाड  लाइफस्टाइल क्या है? बेंगलुरु कपल का पालतू पर खर्च चर्चा में

Pet dogs:  बेंगलुरु के एक कपल द्वारा अपने पालतू कुत्ते पर हर महीने 12-15 हजार…

March 27, 2026

Pratyangira Devi kaun hai: कौन हैं देवी प्रत्यंगिरा, जिनकी पूजा रावण और मेघनाद भी करते थे?

Pratyangira Devi kaun hai:  नवरात्र की नौ देवियों से परे भी हिंदू परंपरा में कई…

March 27, 2026

Bihar triple murder: बिहार के औरंगाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, चाचा ने तीन मासूम भतीजे-भतीजी की गला रेतकर की हत्या

Bihar triple murder:  बिहार के औरंगाबाद जिले के खुटहन गांव में एक व्यक्ति ने अपने…

March 27, 2026