Categories: विदेश

कौन है जनरल अहमद वाहिदी? खामेनेई की मौत के बाद मिली IRGC की कमान, बदला लेने की खाई कसम

Brigadier General Ahmad Wahidi: ईरान पर अमेरिकी और इजराइली हमलों के बाद मध्य पूर्व एशिया में काफी ज्यादा तनाव का माहौल छिड़ गया है. इन हमलों में इरान के IRGC चीफ समेत कई कमांडर मारे गए है. अहमद वहीदी को IRGC का नए कमांडर-इन-चीफ बनाया गया है.

Published by Preeti Rajput

Brigadier General Ahmad Wahidi: अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान  पर हमाल कर दिया, जिससे पूरे मध्य पूर्व में युद्ध के हालात बन गए हैं. ईरान ने जवाबी हमलों में एक साथ 8 देशों को अपना निशाना बनाया है. दावों के मुताबिक, ईरान पर हुए हमलों में सुप्रीम लीडर अली खामनेई समेत दर्जनों कमांडर और नेता मारे गए हैं. जिसमें ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर-इन-चीफ भी शामिल हैं. ईरानी मीडिया ने शनिवार को बताया कि इजराइली और अमेरिकी की शुरुआती एयरस्ट्राइक में ईरान के कमांडर-इन-चीप आमिर हतामी की भी मौत हो गई है. 

IRGC का नया कमांडर-इन-चीफ

जानकारी के मुताबिक, हतामी की मौत के बाद ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहिदी को IRGC का नया कमांडर-इन-चीफ बनाया गया है. अहमद वहीदी ने इजराइल और अमेरिका से बदला लेने की कसम खा ली है. अमेरिकी ठिकानों पर जोरदार हमला करने का विचार अपने जहन में बैठा लिया है. वहीदी पहले IRGC के डिप्टी कमांडर के पद पर थे. उन्होंने कहा था, 

अमेरिका को दी चेतावनी

बता दें कि, हमले से पहले उन्होंने अमेरिका और इजराइल को ईरान पर हमला न करने की चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि पिछली गलतियों को दोहराना एक बड़ी गलती हो सकती है. साथ ही इस्लामिक रिपब्लिक अभी अपनी ताकत के पीक पर है. वहीदी ने आगे कहा कि ईरानी लोगों ने शहीदों से उनके रास्ते पर चलने की कसम खाई है. उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि लोगों एकता और उनकी लीडरशिप ईरान की ताकत का एक बेसिक हिस्सा है. 

Related Post

Israel-US Iran Conflict: कोई मौलवी तो कोई इंजीनियर, बेटी संभालती है पार्लर, सुप्रीम लीडर खामेनेई के बच्चों ने चुना पिता से अलग रास्ता!

ईरान के जवाबी हमले

28 फरवरी को ईरान पर हमले करने के बाद ईरान ने अपने जवाबी हमलों में मध्य पूर्व में मौजूद 8 देशों में अमेरिकी बेसों को निशाना बनाया है. IRGC का दावा है कि इन हमलों में सैकड़ों अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं. रविवार को ईरान ने सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत की पुष्टि की और बदला लेने की कसम खाई थी. 

Ayatollah Ali Khamenei Death: सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की हुई मौत, ट्रंप ने किया बड़ा दावा; ईरान ने भी कूबल किया सच?

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Difference between Zakat and Fitra: जकात और फितरा में क्या है अंतर, जानिए किसे, कब और कैसे देना चाहिए

Difference between Zakat and Fitra: रमजान केवल रोज़ा और नमाज़ का महीना नहीं है, बल्कि…

March 1, 2026

Rashmika mandanna wedding: विजय और रश्मिका की ऑन-स्क्रीन जोड़ी शादी के बाद दिखेगी पहली बार, रानाबली में दिख रही है दोनों की खास केमिस्ट्री

Rashmika mandanna wedding: राहुल संक्रित्यन निर्देशित नई तेलुगु फिल्म रानाबली में रियल-लाइफ कपल विजय देवरकोंडा…

March 1, 2026

Maharashtra Blast: नागपुर की बारूद फैक्ट्री में भयानक धमाका! 15 की मौत, 18 गंभीर घायल; तबाही का खौफनाक मंजर

Maharashtra Blast: नागपुर में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली एक फैक्टी में हुए धमाके में रविवार…

March 1, 2026