Categories: विदेश

कौन हैं बालेन शाह? जो बन सकते हैं नेपाल के नए प्रधानमंत्री, बताए जा रहे Gen-Z का सबसे बड़ा चेहरा!

Balen Shah Nepal protests: बलेन शाह ने अपने करियर की शुरुआत एक सिविल इंजीनियर के रूप में की थी, फिर रैपर बने और अंततः राजनीति में एंट्री लिया।

Published by Ashish Rai

Who is Balen Shah: इस समय नेपाल भारी राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में लाखों युवा और स्टूडेंट Gen Z आंदोलन के तहत सड़कों पर उतरे हैं। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। इस आंदोलन के केंद्र में बलेन शाह उभरे हैं, जिन्हें काठमांडू के मेयर और युवाओं के बीच एक बेहद लोकप्रिय नेता के रूप में देखा जा रहा है।

टाइम मैगज़ीन और द न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी बलेन को कवर किया है। उनके सोशल मीडिया पोस्ट अक्सर राष्ट्रीय स्तर पर बहस और ट्रेंडिंग का कारण बनते हैं। उनकी जीवनशैली, शैली और विचार युवा पीढ़ी के लिए एक आदर्श बन गए हैं। यही बड़ा कारण है कि Gen Z प्रोटेस्ट में बलेन शाह का समर्थन तेजी से इसे गति और पहचान दे रहा है।

Sudan Gurung कौन हैं? जिनकी एक आवाज पर Gen Z ने फूंक दिया नेपाल

सिविल इंजीनियर के रूप में करियर की शुरुआत

बलेन शाह का सफ़र काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने अपना करियर की शुरुआत एक सिविल इंजीनियर के रूप में की थी, फिर रैपर बने और अंततः राजनीति में एंट्री लिया। काठमांडू के मेयर बनकर उन्होंने युवाओं के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की और पारंपरिक पार्टियों से मोहभंग के बीच एक नायक बन गए।

Related Post

2023 में ‘आदिपुरुष’ के कुछ संवादों पर आपत्ति

2023 में ‘आदिपुरुष’ फिल्म के कुछ संवादों पर आपत्ति जताकर उन्होंने दिखाया कि वे एक ऐसे नेता हैं जो न केवल प्रशासनिक बल्कि सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी आवाज़ बुलंद करते हैं।

कैसे हुई इस आंदोलन की शुरुआत?

नेपाल में राजनेताओं के बच्चों की विलासिता और सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंधों के विरुद्धGen Z आंदोलन शुरू हुआ। युवाओं ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन शुरू किया, लेकिन सरकार की कड़ी प्रतिक्रिया के दौरान 19 लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए। अकेले काठमांडू में ही 18 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। बालेन शाह ने युवाओं का विश्वास और समर्थन हासिल करके इस पूरे आंदोलन का नेतृत्व किया।

केपी ओली के इस्तीफे के बाद क्या होगा राजनीतिक विकल्प? जानें क्या कहता है नेपाल का संविधान

Ashish Rai

Recent Posts

न्यूक्लियर टेस्ट की आड़ में गलवान झड़प? US ने बताया क्यों दुनिया को नहीं लगी भनक

China nuclear testing: अमेरिका ने एक बड़ा खुलासा किया है कि चीन ने 2020 में…

February 7, 2026

सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा! गिरा ‘सुनामी झूला’, 12 से अधिक लोग घायल; रेस्क्यू के दौरान इंस्पेक्टर की गई जान

Surajkund Mela Accident: फरीदाबाद के सूरजकुंड में लगे 39वें इंटरनेशनल हैंडीक्राफ्ट मेले में आज एक…

February 7, 2026

आपके Aadhaar Card से कौन-सा मोबाइल नंबर है लिंक? ऐसे करें मिनटों में चेक

Aadhaar Card Phone Number: आज के डिजिटल जमाने में आधार हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी का एक…

February 7, 2026

लड़की के घर नही पहुंचे, तो मेट्रो स्टेशन पर ही हुई रोमांटिक सगाई; वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

Roka at Metro Station: आजकल सोशल मीडिया पर ड्रामा से लेकर प्यार भरे वीडियो देखने…

February 7, 2026

क्या चीनी खाने से होता है कैंसर? रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Sugar And Cancer: यह अक्सर सुनने को मिलता है कि 'शुगर कैंसर को बढ़ातीट है'.…

February 7, 2026