Categories: विदेश

Trump tariff impact: 50% अमेरिकी टैरिफ लागू होने के बाद केंद्र सरकार का पहला रिएक्शन आया सामने, जानिये क्या कहा?

Trump tariff: भारत पर 50% अमेरिकी टैरिफ आज से लागू हो गए हैं इसके बाद भारत सरकार का पहला रिएक्शन सामने आया है। आपको बता दें कि विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ़ को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Published by Shivani Singh

Trump tariff: भारत पर 50% अमेरिकी टैरिफ आज से लागू हो गए हैं इसके बाद भारत सरकार का पहला रिएक्शन सामने आया है। आपको बता दें कि विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ़ को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “हमारी अर्थव्यवस्था बहुत मज़बूत है, हमारा उद्योग बहुत मज़बूत है और हम किसी भी हालत में अपने देश को नुकसान नहीं होने देंगे।” कीर्ति वर्धन सिंह ने भरोसा दिलाया है कि भारत इस चुनौती का डटकर सामना करेगा और अपनी आर्थिक मज़बूती के दम पर किसी भी नकारात्मक प्रभाव को संतुलित करेगा।

https://x.com/ANI/status/1960644652832379148?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1960644652832379148%7Ctwgr%5E53fe25be85dfa14088b7f3ee3b44c33513b159fa%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Fdonald-trump-tariff-on-india-modi-sarkar-first-reaction-minister-kirti-vardhan-singh-3002554

भारत पर 50 % टैरिफ और पुतिन के साथ किया डील! ट्रंप का दोहरा रवैया आया सबके सामने, देख अमेरिकी भी दंग

Related Post

इससे पहले विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने दिल्ली में आयोजित 20वें CII भारत-अफ्रीका व्यापार शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि “भारत ने अब तक अफ्रीका में विकास को मज़बूत करने के लिए 12 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के रियायती ऋण और 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर की अनुदान सहायता प्रदान की है। इसके अलावा, भारत ने अफ्रीकी युवाओं के लिए 50,000 छात्रवृत्तियाँ दी हैं, जिनमें से 42,000 से अधिक का उपयोग किया जा चुका है।

विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि इस वर्ष की थीम अलग है क्योंकि हमने परियोजना साझेदारी और विकास साझेदारी से आगे बढ़कर ‘साझा भविष्य के सह-निर्माण’ की भावना को अपनाने का निर्णय लिया है, जो इस उल्लेखनीय यात्रा से जुड़ी भावना को दर्शाता है।

आपको बताते की विदेश राज्य मंत्री ने यह भी बताया कि भारत-अफ्रीका द्विपक्षीय व्यापार 2024-25 में 100 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर जाएगा, जबकि 2019-20 में यह आँकड़ा 56 अरब अमेरिकी डॉलर था। इसके अलावा, 1996 से 2024 तक, भारत ने अफ्रीका में कुल 75 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश किया है, जिससे भारत अफ्रीका में शीर्ष पाँच निवेशकों में शामिल भी हो गया है।

Trump करते रहे फोन, PM मोदी ने नहीं दिया जवाब…भारत-US टैरिफ टेंशन के बीच, जर्मन अखबार का बड़ा दावा

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

Dhirendra Shastri: ‘नहीं बचेगा कोई हिंदू’, RSS के सम्मेलन में ये क्या बोल गए धीरेंद्र शास्त्री

Dhirendra Shastri: धीरेंद्र शास्त्री अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरे रहते हैं. वहीं…

January 20, 2026