Categories: विदेश

भारत को तेल बेचेगा पाकिस्तान ? 25% टैरिफ के बाद Trump ने किया ऐसा ऐलान, सुन सुलग जाएगा 130 करोड़ हिन्दुस्तानियों का माथा

US-Pakistan deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने "विशाल तेल भंडार" विकसित करने के लिए एक नई अमेरिका-पाकिस्तान साझेदारी की घोषणा की। यह परियोजना अभी शुरुआती चरण में है और प्रमुख तेल कंपनी का चयन अभी बाकी है। ट्रंप ने दक्षिण कोरिया और अन्य देशों के साथ सक्रिय व्यापार वार्ता का भी ज़िक्र किया।

Published by Divyanshi Singh

Us-Pakistan Oil Partnership:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों टैरिफ के कारण सुर्खियों में हैं। इस बीच, उन्होंने पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत वह दक्षिण एशियाई देश के तेल भंडारों के विकास के लिए पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करेंगे। ट्रंप ने पाकिस्तान में तेल भंडार विकसित करने के लिए एक संयुक्त पहल का भी वादा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता कि क्या पता पाकिस्तान भारत को तेल बेचे।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने कहा, “हमने अभी-अभी पाकिस्तान के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत पाकिस्तान और अमेरिका अपने विशाल तेल भंडारों के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे। हम उस तेल कंपनी का चयन करने की प्रक्रिया में हैं जो इस साझेदारी का नेतृत्व करेगी। कौन जाने, हो सकता है कि वे किसी दिन भारत को तेल बेचे!।’

भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति का यह पोस्ट भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ और रूसी सैन्य उपकरणों व ऊर्जा खरीद पर अतिरिक्त जुर्माने की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद आया है। ट्रंप ने यह भी कहा कि व्हाइट हाउस इन दिनों व्यापार समझौतों पर काम करने में काफी व्यस्त है। अपने पोस्ट में ट्रंप ने यह भी कहा, ‘आज हम व्हाइट हाउस में व्यापार समझौतों पर काम करने में बहुत व्यस्त हैं। मैंने कई देशों के नेताओं से बात की है, और वे सभी अमेरिका को “बहुत खुश” करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि मैं आज दोपहर दक्षिण कोरियाई व्यापार प्रतिनिधिमंडल से मिलूँगा। दक्षिण कोरिया वर्तमान में 25% टैरिफ पर है, लेकिन उनके पास इस टैरिफ को कम करने का एक प्रस्ताव है। मुझे यह जानने में दिलचस्पी होगी कि वह प्रस्ताव क्या है।’

Israel Gaza War: हमास के साथ जंग में Netanyahu के लिए आई बुरी खबर, फ्रांस-यूके ने इजरायल के खिलाफ खोला मोर्चा

‘कई देश टैरिफ में कमी का प्रस्ताव दे रहे हैं’

उन्होंने यह भी बताया कि कई देश वर्तमान में अमेरिका के सामने टैरिफ में कमी का प्रस्ताव रख रहे हैं। पोस्ट में आगे उन्होंने कहा, ‘इसी तरह, अन्य देश भी टैरिफ में कमी का प्रस्ताव रख रहे हैं। यह सब हमारे व्यापार घाटे को काफी हद तक कम करने में मदद करेगा। उचित समय पर एक पूरी रिपोर्ट जारी की जाएगी। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद। अमेरिका को फिर से महान बनाएँ।’

US-India Trade Tariff: Trump ने एक बार फिर चली गंदी चाल, भारतीय आयातों पर लगाया 25% टैरिफ… कहा – भारत हमारा

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026