Categories: विदेश

TikTok India Return: टिक टॉक की भारत में वापसी, सोशल मीडिया पर मची हलचल! लेकिन अभी भी आप नहीं कर सकते इस्तेमाल

TikTok India Return: भारत में लगभग पाँच साल बाद, टिक टॉक की वापसी हो रही है जी हाँ आप सही पढ़ रहे हैं। आपको बता दें कि टिक टॉक की वेबसाइट भारत में फिर से शुरू हो गई है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। लेकिन आपको ये भी बताते चलें कि यह ऐप अभी भी आपको Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध नहीं मिलेगा। लेकिन वेबसाइट की वापसी से ही कई यूजर्स में ख़ुशी देखी जा सकती है।

Published by Shivani Singh

TikTok India Return: भारत में लगभग पाँच साल बाद टिक टॉक की वापसी हो रही है जी हाँ आप सही पढ़ रहे हैं। आपको बता दें कि टिक टॉक की वेबसाइट भारत में फिर से शुरू हो गई है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। लेकिन आपको ये भी बताते चलें कि यह ऐप अभी भी आपको Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध नहीं मिलेगा। लेकिन वेबसाइट की वापसी से ही कई यूजर्स में ख़ुशी देखी जा सकती है। 

TikTok की सिर्फ वेबसाइट चालू 

आपको बता दें कि भारत में कुछ यूजर्स के लिए TikTok की वेबसाइट फिर से खुल रही है। हालाँकि, कई उपयोगकर्ताओं ने ‘X’ पर बताया कि उनके लिए वेबसाइट अभी भी बंद है और कुछ सबपेज काम नहीं कर रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि TikTok की वापसी “चरणबद्ध तरीके से” हो सकती है।

Related Post

क्यों लगाया गया था TikTok पर प्रतिबंध?

आपको बता दें कि जून 2020 में, भारत सरकार ने TikTok सहित 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया थाइस फैसले का कारण राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता के लिए खतरा था। इसपर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा था कि ये ऐप्स “भारत की संप्रभुता और अखंडता, रक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए हानिकारक गतिविधियों में लिप्त थे।” और बता दें कि यह फैसला ऐसे समय में आया था जब भारत-चीन संबंधों में तनाव चरम पर था और गलवान घाटी में हुई झड़पों में कई भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।

बदलता भू-राजनीतिक परिदृश्य

इसके बाद अब एकबार फिर से लगभग पांच सालों बाद टिक टॉक की भारत में वापसी देखी जा रही है और इसे ऐसे समझा जा सकता है कि 2020 से अब तक भारत और चीन के बीच 24 दौर की बातचीत हो चुकी है, जिससे सीमा पर तनाव कम हुआ है। आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच उड़ानों की घोषणा हो चुकी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मिलने वाले हैं। ऐसे में TikTok की वापसी एक सकारात्मक संकेत माना जा सकता है कि दोनों देशों के बीच सबकुछ ठीक होता हुआ दिखाई दे रहा है।

क्या TikTok फिर से लॉन्च होगा?

ByteDance की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि TikTok की मूल कंपनी ByteDance ने इस ऐप को 2017 में लॉन्च किया था, और इसे भारत में 2020 में प्रतिबंधित कर दिया गया था। अगर ऐप की वापसी होती है, तो यह भारत के 20 करोड़ से ज़्यादा पुराने यूज़र्स के लिए बड़ी खबर होगी।

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026