Categories: विदेश

अफगानिस्तान के बाद अब इस देश में आतंकी चलाएंगे सत्ता, सेना ने भी डाले हथियार; जानें कहां की हो रही बात?

west african country mali: सुरक्षा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि माली जल्द ही अल-क़ायदा के पूर्ण नियंत्रण वाला पहला देश बन सकता है.

Published by Shubahm Srivastava

al qaeda In Mali: आतंकी समूह अल-कायदा के बारे में तो सभी को पता ही होगा. आतंकवादी ओसामा बिन लादेन, जिसने अमेरिका को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया था – इसी संगठन का था. अब एक बार फिर ये आतंकी संगठन कुछ बड़ा करने का प्लान बना रहा है.

असल में सामने आ रही खबरों के मुताबिक  पश्चिम अफ्रीका का देश माली इस समय आतंकी संगठन अल-क़ायदा और उसके सहयोगी जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन (जेएनआईएम) के बढ़ते प्रभाव से गंभीर संकट में है.

सुरक्षा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि माली जल्द ही अल-क़ायदा के पूर्ण नियंत्रण वाला पहला देश बन सकता है. जेएनआईएम ने पिछले महीनों में दक्षिणी माली में अपनी पकड़ तेज़ी से बढ़ाई है और अब देश की राजधानी बमाको की ओर बढ़ते हुए घेराबंदी कर रहा है.

Nuclear Weapons: ट्रंप के बयान से हिली दुनिया, 33 साल बाद अमेरिका करने जा रहा ये काम; पुतिन ने भी दी चेतावनी

आतंकियों ने ठप किए मुख्य मार्ग, राजधानी में खाद्य वस्तुओं की भारी कमी

आतंकवादियों ने कई मुख्य आपूर्ति मार्गों को ठप कर दिया है, जिससे राजधानी में ईंधन और खाद्य वस्तुओं की भारी कमी हो गई है. रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं और बमाको में नाकेबंदी जैसी स्थिति बन गई है.

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, आतंकवादियों ने सड़कों पर चौकियाँ बनाकर कर वसूली शुरू कर दी है और ग्रामीण इलाकों में अस्थायी अदालतें और प्रशासनिक ढाँचा खड़ा कर लिया है, जिसे विशेषज्ञ “छाया सरकार (Shadow Government)” की संज्ञा दे रहे हैं.

सेना भी लड़ने में हुई असमर्थ

दूसरी ओर, माली की सैन्य सरकार, जिसने 2020 और 2021 में तख्तापलट के जरिए सत्ता हासिल की थी, अब देश की सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने में असफल साबित हो रही है. पश्चिमी देशों से उसके संबंध कमजोर हो चुके हैं और उसने विदेशी भाड़े के सैनिकों (विशेषकर रूस समर्थित) पर निर्भरता बढ़ा दी है. लेकिन आतंकवादियों की बढ़ती शक्ति और सीमित संसाधनों के कारण माली की सेना का मनोबल गिरता जा रहा है.

सरकार के खिलाफ लोगों में अविश्वास

लोगों में भी सरकार के प्रति अविश्वास और असंतोष तेजी से बढ़ रहा है. राजधानी के नजदीक आतंकवादियों की गतिविधियाँ अब इस खतरे को वास्तविक बना रही हैं कि अगर हालात काबू में नहीं आए, तो माली अल-कायदा शासन वाला पहला आधुनिक अफ्रीकी देश बन सकता है. यह परिदृश्य न सिर्फ माली बल्कि पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकता है.

चुनाव के बाद जल उठा ये देश, 700 लोगों की बिछ गई लाशें; प्रदर्शनकारियों को किया गया ‘अपराधी’ घोषित

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026