Categories: विदेश

यूनुस की सरकार में हिंदू महिलाओं के बदतर हालात, रिपोर्ट में हैरान करने वाला खुलासा, सुन खौल जाएगा खून

बर्खास्त प्रधानमंत्री शेख हसीना के अनुसार, बांग्लादेश में होने वाले बलात्कार के मामलों में से एक प्रतिशत मामले भी पुलिस और सरकार दर्ज नहीं कर पाती। सरकार इन आंकड़ों को छिपाने की कोशिश कर रही है।

Published by Divyanshi Singh

Bangladesh:बांग्लादेश के कमिला के मुरादनगर में हिंदू महिला के साथ हुए बलात्कार के मामले को लेकर मोहम्मद यूनुस की सरकार बैकफुट पर है। आनन-फानन में पुलिस ने बलात्कार के मुख्य आरोपी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस मामले की गूंज ढाका तक भी पहुंच गई है। बांग्लादेश में यूनुस की सरकार आने के बाद बलात्कार का एक नया ट्रेंड देखने को मिला है। मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट की मानें तो बांग्लादेश में छोटी बच्चियां, विकलांग और हिंदू लड़कियां बलात्कारियों के निशाने पर हैं। दिन-ब-दिन इन लोगों के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं।

363 मामले सामने आए

जून में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 363 मामले मानवाधिकार संगठन एमएसएफ के मुताबिक इस साल जून में बांग्लादेश में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा के 363 मामले सामने आए हैं। यह प्रतिदिन 12 है। यानी बांग्लादेश में औसतन हर दिन 12 महिलाएं लड़कियां हिंसक घटनाओं का सामना करती हैं। ये वो आंकड़े हैं जो दर्ज किए जा रहे हैं। संगठन के मुताबिक बांग्लादेश में बलात्कार की 67 घटनाएं दर्ज की गई हैं। 17 घटनाएं सामूहिक बलात्कार की हैं। 4 ऐसे मामले हैं, जिनमें बलात्कारियों ने पीड़िता के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी।

आंकड़ों को छिपाने की कोशिश

बर्खास्त प्रधानमंत्री शेख हसीना के अनुसार, बांग्लादेश में होने वाले बलात्कार के मामलों में से एक प्रतिशत मामले भी पुलिस और सरकार दर्ज नहीं कर पाती। सरकार इन आंकड़ों को छिपाने की कोशिश कर रही है। मुरादनगर में एक हिंदू लड़की के साथ बलात्कार की घटना में भी यही देखने को मिला। वीडियो वायरल होने के बाद ही पुलिस सक्रिय हुई।

बांग्लादेश में बलात्कारियों के निशाने पर दिव्यांग, हिंदू लड़कियां और छोटी बच्चियां हैं। एमएसएफ के अनुसार, जून महीने में 19 लड़कियों के साथ बलात्कार हुआ। इसी तरह 23 किशोरियों ने बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई। इस महीने 2 हिंदू महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ, जिसमें मुरादनगर की एक घटना भी शामिल है।

प्रथम अलो ने एमएसएफ के हवाले से लिखा है कि जून 2025 में दिव्यांग लड़कियों के साथ बलात्कार की 7 घटनाएं हुई हैं, जिन्हें पुलिस ने दर्ज किया है। बांग्लादेश पुलिस मुख्यालय ने मार्च 2025 में एक डेटा जारी किया। इस डेटा के अनुसार, पिछले 10 सालों में बांग्लादेश में नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार की करीब 5600 घटनाएं हुईं।

एक फोन कॉल और बर्बाद हो गई थाईलैंड की प्रधानमंत्री पटोंगटॉर्न शिनावात्रा ! छीन ली गई  कुर्सी, खुलासे के बाद मचा हंगामा

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर भी राहुल गांधी को सूझी राजनीति, लड़ाई लड़ने की करने लगे बात, पोस्ट देख दंग रह गए लोग

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh
Tags: bangladesh

Recent Posts

Fact Check: EC के लेटर पर BJP की मुहर! वायरल दस्तावेज़ से मचा सियासी तूफान; जानें क्या है सच्चाई?

election commission bjp symbol: यह विवाद तब शुरू हुआ जब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPIM)…

March 23, 2026

IPL से पहले बड़ा बवाल! अक्षर पटेल को नहीं पसंद आया BCCI का ये नियम, रोहित शर्मा भी थे नाराज!

IPL Impact Player Role: IPL 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल…

March 23, 2026

पिछली बार ममता को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी के लिए TMC ने रचा चक्रव्यूह, आखिर क्या है भाजपा कैंडिडेट की मुश्किल

Nandigram Election Battle: नंदीग्राम सीट का राजनीतिक महत्व काफी बड़ा है. 2021 में इस सीट…

March 23, 2026

Prayagraj cold storage collapse: अबतक 4 की मौत, समझें क्या है अमोनिया गैस; क्यों है इतनी खतरनाक?

Phaphamau incident: अधिकारियों ने बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया…

March 23, 2026

अमेरिका-ईरान के बीच थमेगी जंग! ट्रंप के एक बयान से मिडिल ईस्ट में नई हलचल; होर्मुज़ स्ट्रेट पर सभी की नजरें

Middle East Tension: ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि उन्होंने अमेरिकी वॉर डिपार्टमेंट को…

March 23, 2026