Categories: विदेश

Donald Trump: ‘मैं तुम्हें पीटूंगा’, ट्रंप के करीबी की धमकी से हिली पॉलिटिक्स, पार्टी में हुआ बवाल!

Scott Basent: डोनाल्ड ट्रंप के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने एलन मस्क के बाद अब फेडरल हाउसिंग फाइनेंस एजेंसी के अध्यक्ष बिल पुल्टे से डिनर पार्टी में भयंकर झगड़ा किया।

Published by Shivani Singh

Scott Basent: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट एक फाइटिंग मास्टर बन चुके हैं। एलन मस्क के साथ भयंकर झगड़े और मारपीट के बाद, स्कॉट बेसेंट ने एक बार फिर से अमेरिकी राजनीतिक गलियारों में हंगामा मचा दिया है। इस बार वो फेडरल हाउसिंग फाइनेंस एजेंसी के अध्यक्ष बिल पुलते से भीड़ गए, जहाँ  स्कॉट बेसेंट ने अपनी जुबान पर नियंत्रण खोते हुए अपशब्दों की झड़ी लगा दी, जिसने एकबार फिर से दुनिया भर को हैरान कर दिया है।

दरअसल हाल ही में एक डिनर पार्टी के दौरान स्कॉट बेसेंट और बिल पुलते के बीच तीखी बहस हो गई। यह डिनर पार्टी ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के वाशिंगटन डीसी स्थित आलीशान क्लब में आयोजित की गई थी। पार्टी में शामिल होने आए स्कॉट बेसेंट अचानक फेडरल हाउसिंग फाइनेंस एजेंसी के अध्यक्ष बिल पुल्टे पर भड़क गए। 

बेसेंट का पुलते पर गुस्सा

पोलिटिको की रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही बेसेंट ने पुलते को देखा, उन्होंने पूछा, “तुमने राष्ट्रपति से मेरे बारे में क्या कहा है?” इसके बाद बेसेंट ने बिल पुलते को गालियाँ देनी शुरू कर दीं। इतना ही नहीं, बेसेंट ने कहा, “मैं तुम्हारे मुँह पर मुक्का मारूँगा और तुम्हारा चेहरा तोड़ दूँगा।”

स्कॉट बेसेंट का यह रवैया देखकर पुलते समेत डिनर पार्टी में आए सभी लोग दंग रह गए। बेसेंट यहीं नहीं रुके, उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि या तो पुलते इस पार्टी में रहेंगे या मैं। बेसेंट ने क्लब के पार्टनर उम्मीद मलिक की ओर इशारा करते हुए कहा, “तुम ही बताओ कि यहाँ से कौन बाहर जाएगा।”

Related Post

स्कॉट बेसेंट ने कहा, “एक काम करते हैं, हम दोनों बाहर चलते हैं।” पुलते ने कहा, “क्यों? क्या तुम बात करना चाहते हो?” इस पर बेसेंट ने कहा, “नहीं, मैं तुम्हें पीटूंगा।” इसके बाद उम्मीद मलिक बेसेंट को क्लब के दूसरे हिस्से में ले गए और उन्हें शांत किया। 

केपी ओली के इस्तीफे के बाद क्या होगा राजनीतिक विकल्प? जानें क्या कहता है नेपाल का संविधान

एलन मस्क से भी हुई थी लड़ाई

यह पहली बार नहीं है जब बेसेंट ने ऐसा किया हो। इससे पहले भी उनका एलोन मस्क से झगड़ा हो चुका है। व्हाइट हाउस में दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी और नौबत मारपीट तक पहुँच गई थी।

Sudan Gurung कौन हैं? जिनकी एक आवाज पर Gen Z ने फूंक दिया नेपाल

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026