Categories: विदेश

SCO Summit 2025: शी जिनपिंग के अलावा इन देशों के राष्ट्राध्यक्षों से PM मोदी ने की मुलाकात, तस्वीरें आई सामने

SCO Summit 2025: तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू और नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से मुलाकात की है।

Published by Shubahm Srivastava

SCO Summit 2025: तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू से मुलाकात की है। इस बात की जानकारी खुद पीएम मोदी ने एक्स पर दी है। पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि, तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान मालदीव के राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू से बातचीत की। मालदीव के साथ भारत का विकासात्मक सहयोग हमारे लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी है।

मुइज़्ज़ू के अलावा पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से भी मुलाकात की है। इसको लेकर उन्होंने  X पर एक पोस्ट में लिखा, “तियानजिन में नेपाल के प्रधानमंत्री श्री केपी ओली से मिलकर बहुत खुशी हुई। नेपाल के साथ भारत के संबंध बहुत गहरे और विशेष हैं।”

शी जिनपिंग और पीएम मोदी की मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए वर्तमान में चीन के कज़ान में हैं, जहाँ उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक माहौल का स्वागत किया और स्पष्ट किया कि भारत और चीन विकास साझेदार हैं, प्रतिद्वंद्वी नहीं।

इसके अलावा, पीएम मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता को आवश्यक बताया है। भारत और चीन दोनों ने पिछले वर्ष हुए डिसइंगेजमेंट पर संतोष व्यक्त किया और सीमा विवाद का न्यायसंगत और स्वीकार्य समाधान खोजने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Post

दोनों देशों के बीच इन चीजों पर बनी बात

इस मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा की बहाली के अलावा वीजा सुविधा और सीधी उड़ानों को लेकर बात बनी है। इसके अलावा व्यापार घाटा कम करने और निवेश बढ़ाने पर भी सहमति बनी।

आतंकवाद के मुद्दे पर बढ़ाएंगे सहयोग

खास बात ये है कि दोनों देशों के बीच आतंकवाद और निष्पक्ष व्यापार जैसे वैश्विक मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। आतंक का मुद्दा इसलिए अहम है क्योंकि चीन पीछे के दरवाजें से पाक को सपोर्ट करता रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी ये देखने को मिला, जहां पाक सेना ने चीनी मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल किया था, लेकिन भारतीय सेना ने सभी को मार गिराया था।

SCO Summit 2025: स्वर्ग की नदी क्यों कहलाता है तियानजिन, जानिए इस ऐतिहासिक शहर की दिलचस्प कहानी!

Shubahm Srivastava

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026