Categories: विदेश

NATO के इस कदम से आग बबूला हुए पुतिन, इस देश में भेज दिया अपना खतरनाक प्लेन…क्या नई जंग की तरफ बढ़ रहा रूस?

रूस की इन हरकतों को देखते हुए नए नाटो महासचिव मार्क रूटे ने भी कहा है कि रूस 2030 तक नाटो पर हमला कर सकता है। फिनलैंड की सीमा से सिर्फ़ 56 किलोमीटर दूर रूस ने चार सैन्य ठिकानों कामेनका, पेट्रोज़ावोडस्क, सेवेरोमोर्स्क-2 और ओलेन्या पर सैनिकों और हथियारों की भारी तैनाती शुरू कर दी है।

Published by Shubahm Srivastava

Russia Ukraine War News : रूस-यूक्रेन जंग के बीच अब रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने सीधी धमकी देते हुए पुरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। पुतिन ने हाल ही में नाटो को जवाबी कार्रवाई की धमकी दी थी। इसके बाद शुक्रवार को बाल्टिक सागर के ऊपर अपना जासूसी विमान भेजा, जिससे यूरोपीय देश सकते में आ गए। पुतिन की धमकी नीदरलैंड के हेग में हुई नाटो देशों की बैठक के बाद आई है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी जासूसी विमान के बारे में जानकारी मिलने के बाद जर्मनी ने यूरोफाइटर जेट विमानों को रवाना किया। इसके बाद नाटो के रडार ने कैलिनिनग्राद से उड़ान भर रहे रूसी IL-20 विमान को ट्रैक किया, इसका ट्रांसपोंडर बंद था, यानी विमान चुपके से उड़ान भर रहा था। जर्मन पायलटों की त्वरित कार्रवाई के कारण विमान को पोलैंड और जर्मनी की ओर बढ़ने से पहले ही रोक दिया गया।

बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब रूसी जासूसी विमान जर्मनी की सीमा के पास दिखा हो। इससे पहले भी अकेले 2025 में 9 बार जर्मन सेना को रूसी विमानों की जासूसी गतिविधियों को रोकने के लिए अलर्ट पर जाना पड़ा है। 

रूस 2030 तक नाटो पर हमला कर सकता है – NATO

रूस की इन हरकतों को देखते हुए नए नाटो महासचिव मार्क रूटे ने भी कहा है कि रूस 2030 तक नाटो पर हमला कर सकता है। फिनलैंड की सीमा से सिर्फ़ 56 किलोमीटर दूर रूस ने चार सैन्य ठिकानों कामेनका, पेट्रोज़ावोडस्क, सेवेरोमोर्स्क-2 और ओलेन्या पर सैनिकों और हथियारों की भारी तैनाती शुरू कर दी है। विशेषज्ञों को डर है कि रूस सीमित संघर्ष की योजना बना सकता है, जो नाटो के अनुच्छेद-5 का परीक्षण कर सकता है।

Related Post

यूक्रेन लगातार दे रहा रूस को चोट

यूक्रेन लगातार रूस को युद्ध में भारी नुकसान पहुंचा रहा है। ताजा मामला वोल्गोग्राद क्षेत्र का है, जहां यूक्रेनी ड्रोन ने 321 किलोमीटर दूर मारिनोवका एयरबेस पर चार Su-34 लड़ाकू विमानों को निशाना बनाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें से दो पूरी तरह से नष्ट हो गए, जबकि दो और क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के लिए बता दें कि इन विमानों की कीमत करीब 300 करोड़ रुपये प्रति यूनिट है।

मारा गया हमास का आखिरी वरिष्ठ आतंकवादी, IDF ने किया बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मचा हंगामा

Elon Musk On Trump: Trump के इस बिल के खिलाफ हुए एलन मस्क, कह दी ऐसी बात, पूरी दुनिया में अमेरिकी राष्ट्रपति की हो गई थू-थू

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026