Categories: विदेश

Indus Water Treaty : जंग की धमकी, दुनियाभर में मारा हाथ-पैर, नहीं आया काम…शहबाज शरीफ ने अब बनाया नया प्लान, ऐसे बुझेगी PAK की प्यास

अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से कुटनीतिक स्ट्राइक करते हुए  सिंधु जल संधि को स्थगित कर पाकिस्तान का पानी रोक दिया था। इस फैसले के बाद पड़ोसी देश में हड़कंप मच गया। वहां के नेता और बड़े सैन्य अधिकारी हिंदुओं का खून बहाने और जंग की धमकी देने लगे।

Published by Shubahm Srivastava

Indus Water Treaty Suspended : अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की तरफ से कुटनीतिक स्ट्राइक करते हुए  सिंधु जल संधि को स्थगित कर पाकिस्तान का पानी रोक दिया था। इस फैसले के बाद पड़ोसी देश में हड़कंप मच गया। वहां के नेता और बड़े सैन्य अधिकारी हिंदुओं का खून बहाने और जंग की धमकी देने लगे। लेकिन भारत को इससे फर्क नहीं पड़ा। इसके बाद पाक ने दुनिया के बड़े मंचों पर ये मुद्दा उठाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। दुनियाभर में हाथ-पांव मारने और रोना-पीटना मचाने के बाद अब शहबाज सरकार ने नई योजना बनाई है। 

दरअसल, पाक पीएम ने मंगलवार (1 जुलाई 2025) को भारत पर पानी को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार ने जल भंडारण क्षमता बढ़ाने का फैसला किया है। शाहबाज शरीफ का कहना है कि डायमर भाषा बांध और अन्य संसाधनों का इस्तेमाल कर गैर-विवादास्पद जल भंडारण क्षमता बनाई जाएगी।

डायमर भाषा बांध को लेकर PAK की नई योजना

रिपोर्ट्स के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा के कोहिस्तान और गिलगित-बाल्टिस्तान के डायमर जिले के बीच डायमर भाषा बांध बनाया जा रहा है। इस बांध का निर्माण इमरान खान सरकार के दौरान शुरू हुआ था। उस समय भारत ने इस पर आपत्ति जताई थी क्योंकि इसे अवैध क्षेत्र में बनाया जा रहा था। वहां के स्थानीय लोगों ने भी बांध का विरोध किया था। शाहबाज शरीफ ने कहा है कि वर्ष 1991 में प्रांतों के बीच हुए जल समझौते में जल क्षमता बढ़ाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि हम अपने संसाधनों से अगले साल तक इसका निर्माण कर लेंगे।

सिंधु जल संधि  को लेकर PAK ने कहां-कहां बहाए आंसू

पहले तो उसने युद्ध की धमकी देकर भारत को डराने की कोशिश की, जब वह काम नहीं आया तो वह दुनिया भर में घूम-घूम कर रोना रोया और अंतरराष्ट्रीय मंचों का इस्तेमाल करके भारत पर दबाव भी बनाया, लेकिन उसकी यह चाल भी सफल नहीं हो सकी। विश्व बैंक ने पाकिस्तान को सलाह दी है कि चूंकि यह उसके और भारत के बीच का मामला है, इसलिए उसे इसे बातचीत के जरिए सुलझाना चाहिए। 

वहीं, भारत का कहना है कि पहले पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) और आतंकवाद का मुद्दा सुलझाया जाएगा, उसके बाद ही किसी अन्य मुद्दे पर बात की जाएगी। इन सभी चालों के विफल होने के बाद पाकिस्तान ने जल भंडारण क्षमता बढ़ाने का फैसला किया है।

रूस के साथ दोस्ती भारत को पड़ेगी बहुत महंगी! ट्रंप लेकर आ रहे नया बिल…अब नई दिल्ली को देना होगा 500 फीसदी टैरिफ

3 दिन बाद हो जाएगा इस देश का विनाश! सच होने वाली है बाबा वेंगा की भयानक भविष्यवाणी? 700 बार आए भूकंप के झटकों से मिल गया पूरी दुनिया को अल्टीमेटम, डर से कांपे लोग

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

KELME का भारत में प्रवेश

LtoR: Shiv Kumar Sharma, Director Kelme India; Ranjit Singh, Director, Kelme India; Pradip Neaupane, Kelme…

March 21, 2026

Vastu Tips: घर में तुलसी की लकड़ी से करें ये 3 उपाय, होगा पैसा ही पैसा

Vastu Tips: तुलसी के पौधे और सूखी लकड़ियां घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा…

March 21, 2026

Farsa Wale Baba: कौन थे फरसा वाले बाबा, जिनकी ‘मौत’ पर जल उठी कृष्ण की नगरी मुथरा

Farsa Wale Baba: मथुरा जिले में फरसा वाले बाबा उर्फ चंद्रशेखर की हादसे में मौत…

March 21, 2026

Hyundai Exter 2026: टाटा पंच को टक्कर देने मार्केट में आ गई नई हुंडई एक्सटर, जानें कीमत से लेकर सबकुछ

Hyundai Exter 2026: Hyundai ने 2026 Exter फेसलिफ्ट लॉन्च किया है, जिसमें नया स्टाइल, अपडेटेड…

March 21, 2026