Categories: विदेश

Kim Joo Ae कौन हैं? जो बनेंगी दुनिया के सबसे खूंखार तानाशाह की उत्तराधिकारी!

Kim Jong UN Daughter: चीनी दौरे के दौरान दक्षिण कोरिया शासक किम जोंग उन (Kim Jong un) के साथ उनकी बेटी किम जू ए (Kim Joo ae) भी नजर आईं। बताया जा रहा है कि वो किम जोंग उन की उत्तराधिकारी होंगी।

Published by Sohail Rahman

Kim Jong UN Daughter: उत्तर कोरिया शासक किम जोंग उन (kim jong un)  इस समय चीन के दौरे पर हैं। बुधवार को बीजिंग में आयोजित (kim jong un china visit) सैन्य परेड के लिए वह विशेष ट्रेन से आए हैं। पूरी दुनिया में उनके ट्रेन यात्रा की चर्चा तो है ही, इसके अलावा, उसके साथ चीन दौरे पर आई एक किशोरी की चर्चा भी जोरों पर चल रही है। दरअसल, बीजिंग में जब किम अपनी बख्तरबंद ट्रेन से उतरे, तो यह लड़की उनके ठीक पीछे खड़ी थी। यह लड़की किम जोंग इन की बेटी किम जू ऐ (kim joo ae) है। जू पहली बार अपने पिता के साथ देश से बाहर आई हैं। माना जा रहा है कि जू अपने पिता की संभावित उत्तराधिकारी हैं।

कौन है किम जोंग उन की बेटी? Who is Kim Jong Un’s daughter?

आपको जानकारी के लिए बता दें कि किम जोंग उन (kim jong un) के परिवार के बारे में सार्वजनिक जानकारी सीमित है। ऐसे में जू ऐ के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। जू के बारे में यह पता चला है कि उनकी उम्र 18 साल से कम है। वह किम जोंग उन और उनकी पत्नी री सोलजू की इकलौती संतान हैं, जिनसे वह न सिर्फ देश, बल्कि दुनिया को भी रूबरू करा रहे हैं।

Related Post

पहले भी आ चुकी हैं नजर

आपको जानकारी के लिए बता दें कि किम जोंग उन की बेटी किम जू ए पहले भी नजर आ चुकी हैं। नवंबर 2022 में, वह अपने पिता के साथ एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) के प्रक्षेपण के समय नजर आई थी। इसके बाद, 2023 में, वह शीर्ष अधिकारियों के लिए आयोजित भोजों में शामिल होने लगीं। इसके बाद, वह चीन भी गईं और विश्व नेताओं से मुलाकात कर रही हैं। उत्तर कोरिया में, जू ए को किम जोंग उन की सम्मानित बेटी कहा जाता है। आपको बतातें चलें कि ‘सम्मानित’ विशेषण उत्तर कोरिया में विशिष्ट लोगों के लिए आरक्षित है।

विक्ट्री परेड में चीन ने दिखाई दुनिया की सबसे ताकतवर न्यूक्लियर मिसाइल! खौफ में ट्रंप

लोगों से घुलने मिलने की नहीं है इजाजत

जू ए के बारे में ये भी तथ्य सामने आ रही है कि उन्हें ज्यादा लोगों से घुलने-मिलने की इजाजत नहीं है। वह किसी स्कूल भी नहीं गई हैं। उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में, विशेष शिक्षकों की एक टीम जू ए के घर आकर उन्हें पढ़ाती रही है। इसके अलावा, उन्हें 10 साल की उम्र तक घर पर ही घुड़सवारी, स्कीइंग और तैराकी का प्रशिक्षण भी दिया गया था। किम परिवार 1948 से उत्तर कोरिया पर शासन कर रहा है। किम परिवार का कहना है कि केवल वे ही देश का नेतृत्व कर सकते हैं। ऐसे में किम के बच्चों में से ही कोई देश का अगला शासक बनेगा। जू ए के उत्तर कोरिया छोड़ने से यह अटकलें तेज हो गई हैं कि वह अपने पिता की उत्तराधिकारी बनने वाली हैं।

Kim Jong Un China Visit: कितने देशों का सफर कर सकती है किम जोंग उन की ट्रेन, एक किलोमीटर में कितना आता है खर्चा?

Sohail Rahman

Recent Posts

Delhi Weather: सर्द हवाएं और बारिश की आहट! इस हफ्ते कुछ ऐसा रहेगा राजधानी दिल्ली का मौसम, IMD अलर्ट

Delhi Ka Mausam: जहां कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली गर्मी में तप रही थी. वहीँ…

March 16, 2026

Anushka Shetty marriage: प्रभास को छोड़, किससे शादी कर रही हैं अनुष्का शेट्टी? जानें कौन है ‘देवसेना’ के होने वाले दूल्हे राजा

Anushka Shetty marriage: दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी एक बार फिर चर्चा…

March 15, 2026

Padma Awards 2027: पद्म पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, जानें नामांकन प्रक्रिया और अंतिम तारीख

Padma Awards 2027: पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन और सिफारिश की प्रक्रिया 15 मार्च…

March 15, 2026