Categories: विदेश

Natural Disasters 2025: 3600 से ज्यादा लोगों की मौत, दुनिया में प्राकृतिक आपदाओं ने मचाई तबाही, जानें- इस साल की बड़ी घटनाएं

Natural Disasters 2025 Worldwide: दुनिया के अलग-अलग देशों में इस साल प्राकृतिक आपदाओं ने भारी तबाही मचाई. भारत के कई राज्यों में बाढ़ के साथ-साथ बादल फटने की घटनाओं में लोगों की जान गई. वहीं कहीं तूफान ने तो कहीं भूकंप ने कहर बरपाया.

Published by Hasnain Alam

Natural Disasters 2025 News: दुनिया के अलग-अलग देशों में इस साल प्राकृतिक आपदाओं ने भारी तबाही मचाई. इन आपदाओं में भारी नुकसान के साथ हजारों लोगों की मौत भी हुई. कहीं बाढ़, कहीं भूकंप, तो कहीं तूफान ने कोहराम मचाया. सबसे पहले हम बात करते हैं श्रीलंका में आए दितवाह तूफान की. इस तूफान ने लाखों लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया.

दितवाह तूफान ने श्रीलंका में 600 से ज्यादा लोगों की जान ले ली. इसका असर अभी भी देश में देखा जा रहा है. यह तूफान दूसरे देशों तक भी पहुंचा, लेकिन सबसे ज्यादा कोहराम इसने श्रीलंका में मचाया. इसकी वजह से अभी भी देश में राहत का काम जारी है.

इसके बाद हम बात करते हैं कि इथियोपिया में हुए ज्वालामुखी विस्फोट की. इथियोपिया का हेली गुब्बी ज्वालामुखी करीब 10-12 हजार साल बाद फिर से फटा. ज्वालामुखी से निकली राख का बादल इथियोपिया के लाल सागर से होते हुए यमन, ओमान, अरब सागर के ऊपर से पश्चिमी भारत से फिर उत्तर भारत तक पहुंचा और फिर चीन की ओर बढ़ गया.

यह ज्वालामुखी करीब 12 हजार सालों तक शांत रहने के बाद फटा और इसकी राख आसमान में लगभग 14 किलोमीटर ऊपर तक उठी. ज्वालामुखी विस्फोट से भी लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हुआ.

Related Post

लॉस एंजेलिस के जंगलों में भीषण आग ने मचाई तबाही

इसके अलावा अगर हम बता करें लॉस एंजेलिस के जंगलों में भीषण आग की तो इसने भी काफी लोगों के जनजीवन को प्रभावित किया. यह आग 10 हजार एकड़ में फैल गई और कई लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा 12 हजार से ज्यादा इमारतें बर्बाद हो गईं. आग के कारण करीब 135 बिलियन डॉलर से 150 बिलियन डॉलर तक के नुकसान का अनुमान लगाया गया.

वहीं म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही हुई. इस भूकंप की वजह से लगभग तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा 4500 लोग घायल हो गए.

भारत के कई राज्यों में बाढ़ का कहर

बात करें यूरोप के हीटवेव की तो कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया और इसकी वजह से लोगों की मौत भी हो गई. प्राकृतिक आपदाओं का कहर भारत में भी देखने को मिला, जब हिमाचल से लेकर पंजाब तक, बाढ़ का प्रकोप देखने को मिला. राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भीषण बाढ़ ने कहर बरपाया, जिससे लाखों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ.

यही नहीं उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में तो बादल फटने की घटनाओं में कई लोगों की मौत हुई. साथ ही काफी लोगों का जनजीवन भी प्रभावित हुआ.

Hasnain Alam
Published by Hasnain Alam

Recent Posts

Delhi Weather: सर्द हवाएं और बारिश की आहट! इस हफ्ते कुछ ऐसा रहेगा राजधानी दिल्ली का मौसम, IMD अलर्ट

Delhi Ka Mausam: जहां कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली गर्मी में तप रही थी. वहीँ…

March 16, 2026

Anushka Shetty marriage: प्रभास को छोड़, किससे शादी कर रही हैं अनुष्का शेट्टी? जानें कौन है ‘देवसेना’ के होने वाले दूल्हे राजा

Anushka Shetty marriage: दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी एक बार फिर चर्चा…

March 15, 2026

Padma Awards 2027: पद्म पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, जानें नामांकन प्रक्रिया और अंतिम तारीख

Padma Awards 2027: पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन और सिफारिश की प्रक्रिया 15 मार्च…

March 15, 2026