Categories: विदेश

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई को अपनी शुरुआती शादीशुदा जिंदगी में हेल्थ प्रॉब्लम का सामना करना पड़ा था. विकीलीक्स द्वारा जारी किए गए डॉक्यूमेंट्स और न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें कंसीव करने में दिक्कत हो रही थी.

Published by Heena Khan

Iran Supreme Leader: ईरान में मची तबाही के बाद से ही ईरान की राजनीति गड़बड़ाई हुई है. वहीं ईरान में नए लीडर नियुक्त होने के खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नाम नए सुप्रीम लीडर के तौर पर सामने आया है, लेकिन अब उनसे जुड़े कुछ ऐसे राज़ सामने आ रहे हैं जिसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, हाल ही में उनकी  पर्सनल लाइफ के बारे में पुराने डिप्लोमैटिक खुलासे सामने आए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अली खामेनेई की मौत के बाद 88 मेंबर वाली असेंबली ऑफ एक्सपोर्ट्स ने मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुना. लेकिन, उनके अपॉइंटमेंट को लेकर पॉलिटिकल और धार्मिक हलकों में बहस तेज हो गई है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई को अपनी शुरुआती शादीशुदा जिंदगी में हेल्थ प्रॉब्लम का सामना करना पड़ा था. विकीलीक्स द्वारा जारी किए गए डॉक्यूमेंट्स और न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें कंसीव करने में दिक्कत हो रही थी, जिसके कारण उन्हें ब्रिटेन में इलाज करवाना पड़ा. जी हां! ये खबर सामने आ रही है कि मोजतबा खामेनेई नपुंसक हैं? 

कहां चल रहा इलाज

इस बीच एक और खबर सामने आ रही है. दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोजतबा खामेनेई का लंदन के वेलिंगटन हॉस्पिटल और क्रॉमवेल हॉस्पिटल में कई बार इलाज हुआ. खबर है कि उन्हें कम से कम चार बार क्लिनिक में भर्ती कराया गया, एक बार तो करीब दो महीने के लिए. इलाज के बाद उनकी पत्नी प्रेग्नेंट हो गईं. इन्ही रिपोर्ट्स से ये भी जानकारी मिली है कि अपनी पक्की शादी से पहले, मोजतबा ने दो टेम्पररी शादियां भी की थीं, जिन्हें इस्लामिक कानून के तहत सही माना जाता है. बाद में उन्होंने ईरान की पार्लियामेंट के एक पुराने स्पीकर के परिवार के एक सदस्य से शादी की. परिवार को जल्द ही बच्चे की उम्मीद थी, जिसके चलते उनका इलाज शुरू हुआ.

Related Post

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

जानें कौन हैं मोजतबा ?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 56 साल के मोजतबा खामेनेई को एक मीडियम लेवल का शिया मौलवी कहा जाता है, सिर्फ यही नहीं , उन्होंने लंबे समय तक ईरान के पावर स्ट्रक्चर में पर्दे के पीछे एक असरदार भूमिका भी निभाई है. वहीं कहा जाता है कि उन्हें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) और बासिज मिलिशिया का भी सपोर्ट है. लेकिन, उनके अपॉइंटमेंट को लेकर अच्छा-खासा विवाद बना हुआ है. ऐसा इसलिए क्योंकि ईरान की इस्लामिक क्रांति की सोच खानदानी ताकत को नहीं मानती. कई राजनीतिक और धार्मिक ग्रुप इस पर सवाल उठा रहे हैं और इसे “राजशाही सिस्टम” कह रहे हैं.

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026