Categories: विदेश

India Bangladesh Relations: मालदीव के बाद भारत का ये पड़ोसी भी आया लाइन पर, जो पहले आंख दिखा रहा था…वो अब तारीफ करते हुए नहीं थक रहा

Dhaka Plane Crash: पीएम मोदी ने दुर्घटना के बाद बांग्लादेश को तत्काल मदद का वादा किया था। भारतीय उच्चायोग ने बांग्लादेश सरकार से संपर्क किया और गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए भारत में इलाज की पेशकश भी की। मोहम्मद यूनुस ने भारत की इस मानवीय मदद को मज़बूत क्षेत्रीय एकजुटता का प्रतीक बताया।

Published by Shubahm Srivastava

Dhaka Plane Crash: आजादी के बाद से ही बांग्लादेश और भारत के बीच रिश्ते अच्छे रहे हैं, लेकिन शेख हसीना के जाने और मोहम्मद यूनुस के आने के बाद से दोनों देशों के बीच रिश्ते तनाव पूर्ण हो गए हैं।  ऊपर से मोहम्मद यूनुस प्रशासन में बांग्लादेश में हिंदू के खिलाफ हमले काफी बढ़ गए हैं। इस मुद्दे पर भी दोनों देशों के बीच तनाव है। यूनुस भी भारत के खिलाफ कई बार बयान दे चुके हैं। लेकिन अब उनकी बोली में बदलाव देखने को मिल रहा है। जो बांग्लादेश अभी तक भारत को आंखे दिखा रहा था, वो अब भारत को धन्यवाद कर रहा है। 

दरअसल, रविवार को उन्होंने भारत, चीन और सिंगापुर से आए चिकित्सा विशेषज्ञों की 21 सदस्यीय टीम का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। यह टीम 21 जुलाई को ढाका के माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज में हुए विमान हादसे के पीड़ितों के इलाज में जुटी है। यूनुस ने जमुना स्टेट गेस्ट हाउस में इन डॉक्टरों और नर्सों से मुलाकात की और उनकी मदद और समर्पण की सराहना की।

वायु सेना का विमान हुआ था दुर्घटना का शिकार

बता दें कि 21 जुलाई को बांग्लादेश की राजधानी ढाका के उत्तरा इलाके में तकनीकी खराबी के कारण बांग्लादेश वायुसेना का एक F-7 BGI प्रशिक्षण विमान माइलस्टोन स्कूल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में 32 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 26 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा, दुर्घटना में 170 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें ज़्यादातर छात्र हैं। विमान दुर्घटना के कारण वे झुलस गए हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।

Related Post

मोहम्मद यूनुस ने क्या कहा?

भारत द्वारा भेजी गई मदद के बाद, मोहम्मद यूनुस ने कहा कि ये टीमें न केवल अपनी विशेषज्ञता के साथ, बल्कि पूरे दिल से आई हैं। उनकी मदद हमारी एकता को दर्शाती है। उन्होंने भविष्य में चिकित्सा शिक्षा और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग की अपील की। स्वास्थ्य सलाहकार नूरजहाँ बेगम और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी के निदेशक प्रोफेसर नसीउद्दीन ने कहा कि विदेशी डॉक्टरों की तत्काल मदद से कई लोगों की जान बच गई।

पीएम मोदी ने दुर्घटना के बाद बांग्लादेश को तत्काल मदद का वादा किया था। भारतीय उच्चायोग ने बांग्लादेश सरकार से संपर्क किया और गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए भारत में इलाज की पेशकश भी की। मोहम्मद यूनुस ने भारत की इस मानवीय मदद को मज़बूत क्षेत्रीय एकजुटता का प्रतीक बताया।

फिलिस्तीन को एक अलग देश बनेगा अमेरिका का दोस्त ,नेतन्याहू के उड़े होश, दुनिया भर में मचा हंगामा

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Tata IPL 2026 LIVE Streaming: कब, कहां और कैसे देखें फ्री में सभी 84 मैच, जानें टीवी और ऑनलाइन की पूरी डिटेल

Tata Ipl Live Streaming: शेड्यूल के आधिकारिक ऐलान का समय शाम 7 बजे बताया जा…

March 17, 2026

पाकिस्तान के इस सिंगर का 40 साल पुराना गाना फिल्म ‘धुरंधर’ में हुआ इस्तेमाल, मिली थी मोटी रकम

Dhurandhar: धुरंधर 2 से पहले बड़ा खुलासा हसन जाहांगीर के 40 साल पुराने गाने ‘हवा…

March 17, 2026

Navodaya Class 6 Result 2026: नवोदय कक्षा 6 का रिजल्ट आउट, मिनटों में ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Navodaya Result 2026: NVS ने नतीजे देखने की प्रक्रिया को सभी उम्मीदवारों के लिए आसान…

March 17, 2026

LPG e-KYC का झंझट खत्म,अब सिर्फ इन लोगों को कराना होगा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन; सरकार ने बदला नियम

LPG eKYC Update: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने हाल ही में LPG उपभोक्ताओं के…

March 17, 2026

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में धूमावती माता की पूजा क्यों मानी जाती है खास? जानें इसका महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के दौरान माता धूमावती की पूजा की जाती है. नवरात्रि…

March 17, 2026