Categories: विदेश

मारा गया हमास का आखिरी वरिष्ठ आतंकवादी, IDF ने किया बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मचा हंगामा

आईडीएफ पोस्ट ने कहा कि इस्सा ने हमास को संगठित किया था, आतंकवादियों को प्रशिक्षित किया था और 7 अक्टूबर को इजरायल में नरसंहार की योजना बनाई थी। उसने इजरायलियों के खिलाफ हवाई और नौसैनिक हमले किए थे।

Published by Divyanshi Singh

Israel Gaza War:इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर के बाद से इजरायल ने गाजा में हमले तेज कर दिए हैं। इजरायल ने हमले में इजराइल ने हमास प्रमुख हकीम मुहम्मद इस्सा अल-इस्सा को मार गिराया। इजराइली रक्षा बल आईडीएफ का दावा है कि अल इस्सा 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हुए हमले का मुख्य मास्टरमाइंड था, जिसे हवाई हमले में मार गिराया गया।आईडीएफ द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी गई जानकारी के अनुसार, बल ने गाजा के सबरा मोहल्ले पर लक्षित हवाई हमला किया, जिसमें हकीम मुहम्मद इस्सा अल-इस्सा की मौत हो गई।अल इस्सा हमास की सैन्य शाखा के संस्थापकों में से एक था, जो अब नहीं रहा। दरअसल इजराइल पर हमले के बाद से इजराइल हमास के कई शीर्ष नेताओं को खत्म कर चुका है।

बनाई थी नरसंहार की योजना

आईडीएफ पोस्ट ने कहा कि इस्सा ने हमास को संगठित किया था, आतंकवादियों को प्रशिक्षित किया था और 7 अक्टूबर को इजरायल में नरसंहार की योजना बनाई थी। उसने इजरायलियों के खिलाफ हवाई और नौसैनिक हमले किए थे। इस हमले में कुल 1320 इजरायली मारे गए थे, जबकि 251 से अधिक को बंधक बना लिया गया था। आईडीएफ का दावा है कि अल इस्सा ने हमले की योजना बनाई थी और आतंकवादियों को प्रशिक्षित करने के लिए बनाए गए मुख्यालय के प्रमुख के रूप में भी काम किया था।

Related Post

आखिरी वरिष्ठ हमास आतंकवादियों में से एक था अल-इस्सा

आईडीएफ ने कहा कि अल इस्सा गाजा पट्टी में बचे आखिरी वरिष्ठ हमास आतंकवादियों में से एक था। आईडीएफ ने कहा कि वह इजरायल में 7 अक्टूबर के नरसंहार में शामिल सभी आतंकवादियों को ट्रैक करना और खत्म करना जारी रखेगा। जेरूसलम पोस्ट के अनुसार, अल इस्सा ने इज़ अल-दीन अल-क़स्साम ब्रिगेड की सैन्य अकादमी की भी स्थापना की, जहाँ उसने हज़ारों आतंकवादियों को प्रशिक्षित किया। वह 2005 में सीरिया से गाजा आया था और पिछले कुछ महीनों में हमास की क्षतिग्रस्त संगठनात्मक प्रणालियों के पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था।

इधर ट्रंप अलाप रहे सीजफायर का राग, उधर नेतन्याहू ने गाजा में मचाई अब तक की सबसे बड़ी तबाही, लाशें गिनते-गिनते थक गए मुसलमान

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026