Categories: विदेश

Israel Iran War: Trump के इस काम से बच गई नेतन्याहू की लाज, वरना ईरान के हमलों से खंडहर में तब्दील हो जाता इजरायल

Israel Iran War: ट्रंप ने अमेरिका के अत्याधुनिक THAAD एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से खामेनेई की बड़ी मिसाइलों को नष्ट कर दिया था।

Published by Sohail Rahman

Israel Iran War: हाल ही में इजरायल और ईरान के बीच करीब 12 दिनों तक युद्ध चला था। इजरायल को लगा था कि वो ईरान पर हमला करने के बाद आसानी से बच निकलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एक बार जब ईरान ने अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों की बरसात की तो इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू भी डर गए थे। इसके बाद नेतन्याहू डोनाल्ड ट्रंप की शरण में पहुंचे थे। ट्रंप ने अमेरिका के अत्याधुनिक THAAD एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से खामेनेई की बड़ी मिसाइलों को नष्ट कर दिया था।

अमेरिका ने खर्च किए करोड़ों रुपये

अमेरिका ने 12 दिनों में इस सिस्टम से इजरायल की सुरक्षा में 800 मिलियन डॉलर यानी करीब 6800 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। बड़ा सवाल ये है कि आखिरी THAAD मिसाइल सिस्टम क्या है? आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। THAAD एक मल्टी लेयर एयर डिफेंस सिस्टम है। THAAD यानी टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस एक आधुनिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम है। बताया गया कि यह मल्टी लेयर एयर डिफेंस सिस्टम का हिस्सा है। यह एजिस और पैट्रियट सिस्टम के साथ मिलकर काम करता है।

Related Post

थाड़ में क्या-क्या विशेषता है?

अमेरिका के THAAD में AN/TPY-2 रडार, लॉन्चर, इंटरसेप्टर मिसाइल और फायर कंट्रोल सिस्टम है। अमेरिका का दावा है कि उनका THAAD एयर डिफेंस सिस्टम हाइपरसोनिक स्पीड से होने वाले मिसाइल हमलों को भी रोकने में सक्षम है। यह एयर डिफेंस सिस्टम करीब 150 किलोमीटर के रेंज में काम करता है। अमेरिका का कहना है कि THAAD को मुख्य रूप से मध्यम और लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट करने के लिए बनाया गया है। अमेरिका ने THAAD को मुख्य रूप से इजरायल, साउथ कोरिया जैसे देशों में तैनात किया है। अमेरिका ने इजरायल को ईरान के हमलों से और साउथ कोरिया को नॉर्थ कोरिया के हमलों से बचाने के लिए इसे एक्टिवेट किया है।

इधर ट्रंप अलाप रहे सीजफायर का राग, उधर नेतन्याहू ने गाजा में मचाई अब तक की सबसे बड़ी तबाही, लाशें गिनते-गिनते थक गए मुसलमान

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026