Categories: विदेश

दुनिया से जुड़ने के लिए मुसलमान करते थे जिस जगह का इस्तेमाल, इजरायल ने वहीं मचाई तबाही, 67 लोगों की मौत

गाजा के अल-बका कैफे पर इजरायल की सेना ने हमला उस वक्त किया जब वहां महिलाओं और बच्चों की भीड़ थी।कैफे के अंदर मौजूद अली अबू अटिला ने यह जानकारी दी।

Published by Divyanshi Singh

Israel-Gaza War: ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर के बाद से इजरायल ने गाजा में हमले फिर से तेज कर दिया है। सोमवार को इजरायल के हमले में गाजा में कम से कम 67 लोगों की जान चली गई। गाजा के एक कैफे जो कि समुद्र किनारे स्थित है वहां हवाई हमलों में 30 लोगों की मौत हो गई। वहीं भोजन की तलाश कर रहे फिलिस्तीनियों पर गोलीबारी में 22 अन्य की मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों, अस्पताल और स्वास्थय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

महिलाओं और बच्चों की भीड़ पर हमला

गाजा के अल-बका कैफे पर इजरायल की सेना ने हमला उस वक्त किया जब वहां महिलाओं और बच्चों की भीड़ थी।कैफे के अंदर मौजूद अली अबू अटिला ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिना किसी चेतावनी के एक युद्धक विमान ने अचानक उस जगह पर हमला कर दिया, जिसके कारण वहां भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए।

घायलों में से कई की हालत गंभीर है। उत्तरी गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय की आपातकालीन और एम्बुलेंस सेवा के प्रमुख फैरेस अवाद ने कहा कि कम से कम 30 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए। अवाद ने कहा कि घायलों में से कई की हालत गंभीर है। शिफा अस्पताल के अनुसार, गाजा शहर की एक सड़क पर हुए दो अन्य हमलों में 15 लोग मारे गए। यह कैफे 20 महीने के युद्ध के दौरान चालू रहने वाले कुछ व्यवसायों में से एक था। यह इंटरनेट एक्सेस और अपने फोन चार्ज करने की जगह चाहने वाले निवासियों के लिए एक सभा स्थल था।

Related Post

मारे गए 30 लोग

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में खून से लथपथ और क्षत-विक्षत शव जमीन पर पड़े हुए दिखाई दे रहे थे और घायलों को कंबल में लपेटकर ले जाया जा रहा था। मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। उत्तरी गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में कम से कम 30 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए हैं। इस हमले में मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

युद्ध के दौरान भी खुला था कैफे

आपको बता दें कि पिछले 20 महीनों से चल रहे युद्ध के दौरान भी यह कैफे खुला था। लोग यहां इंटरनेट एक्सेस करने और अपने फोन चार्ज करने आते थे। कैफे के अलावा इजरायली सुरक्षा बलों ने गाजा पट्टी में राहत सामग्री पहुंचाने की कोशिश कर रहे फिलिस्तीनियों पर भी गोलियां चलाईं। इस हमले में 22 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा शिफा अस्पताल ने बताया कि गाजा शहर की सड़कों पर हुए दो अन्य हमलों में 15 लोग मारे गए।

PAK ने खौफ के मारे बंद किया इस देश के साथ अपना बॉर्डर, मुनीर-शहबाज को सता रहा है बड़ा डर…जाने आखिर क्या है फैसले के पीछे की वजह?

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Bappi Lahiri House Photos: सोने से सजा घर! 1000+ गणेश मूर्तियां; अंदर की झलक कर देगी हैरान

Bappi Lahiri house price : 1983 में खरीदा गया यह घर सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं,…

March 28, 2026

Hospital controversy: दुष्कर्म के आरोपों में घिरे डॉक्टर, नर्स ने लगाए यौन शोषण के आरोप, जांच शुरू

Hospital controversy:  संभल में एक निजी अस्पताल की नर्स ने डॉक्टर Dr. Zaid और उनके…

March 28, 2026

PAN card new rules 2026:  1 अप्रैल से कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव, हर लेनदेन पर रहेगी नजर-जानें क्या-क्या होगा

PAN card new rules 2026: पैन कार्ड से जुड़े नियम 1 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं,…

March 28, 2026

IPL 2026 में टेक्नोलॉजी का जलवा, Hawk-Eye और UltraEdge से बढ़ेगा रोमांच; यहां समझें

IPL 2026 ball tracking technology: यह एक एडवांस कंप्यूटर सिस्टम है, जिसमें स्टेडियम में लगे…

March 28, 2026

Dipika Kakar health update: दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट, रिपोर्ट देखकर हुई इमोशनल, पति शोएब ने संभाला

Dipika Kakar health update: Dipika Kakar की हेल्थ रिपोर्ट हाल ही में नॉर्मल आई, जिससे…

March 28, 2026

Sankashti Chaturthi : भद्रा के साए में वैशाख संकष्टी चतुर्थी: जानें सही तारीख, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Sankashti Chaturthi : वैशाख संकष्टी चतुर्थी 5 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन व्रत रखकर भगवान…

March 28, 2026