Categories: विदेश

‘डैडी के अलावा…’, इजरायल पर तंज कसते हुए ईरान ने ये क्या बोल दिया? गुस्से से लाल हो गए ट्रंप

Iran on Trump: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची ने इजरायल पर हमला बोलते हुए कहा कि वह ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए 'डैडी' के पास भागा। यह 'डैडी' कोई और नहीं बल्कि खुद ट्रंप हैं।

Published by Sohail Rahman

Iran on Trump: ईरान और अमेरिका के बीच कड़वाहट अब जुबानी जंग के स्तर पर पहुंच गई है। इस बार निशाना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का निकनेम है, जो उन्हें खुद से नहीं बल्कि दूसरों से मिला है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची ने इजरायल पर हमला बोलते हुए कहा कि वह ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए ‘डैडी’ के पास भागा। यह ‘डैडी’ कोई और नहीं बल्कि खुद ट्रंप हैं- जिन्हें हाल ही में नाटो शिखर सम्मेलन में इसी निकनेम से पुकारा गया था।

ट्रंप ने अभद्र भाषा का किया था इस्तेमाल

दरअसल, ट्रंप ने इजरायल और ईरान को लेकर गुस्से में लाइव टीवी पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसकी अब ईरान आलोचना कर रहा है। अराक्ची ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसकी भाषा में सुधार नहीं हुआ तो ईरान अपनी असली ताकत दिखाने से पीछे नहीं हटेगा। अराक्ची ने साफ शब्दों में कहा कि अगर अमेरिका वाकई परमाणु समझौते को लेकर गंभीर है तो उसे ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए सम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल करना होगा। अपने लाखों समर्थकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से किसी भी समझौते की संभावना खत्म हो जाएगी।

Related Post

ट्रंप के पोस्ट पर ईरान ने दिया जवाब

यह बयान ट्रंप के उस सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने खामेनेई की जान बख्श दी है। ट्रंप ने दावा किया था कि वे ईरान पर लगे कुछ प्रतिबंधों को हटाने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन ईरान की प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने सारे प्रयास रोक दिए। वहीं, ईरान ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि वह अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत फिर से शुरू नहीं करेगा।

‘मैं उसके पैरों में गिड़गिड़ाई फिर भी…’, चीखती चिल्लाती रही पीड़िता नोचते रहे दरिंदे, कोलकाता की लॉ छात्रा ने बयां किया दर्द

यूक्रेन के बेशकीमती खजाने पर रूस का कब्जा, अमेरिका के अरमानों पर फिरा पानी, फटी रह गई ट्रंप की आंखें

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली में बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026