Categories: विदेश

जल्द सुलझेगा भारत-चीन के बीच सीमा विवाद का मामला, राजनाथ सिंह के बयान पर ड्रैगन का आया ऐसा जवाब, सुन सदमे में चला गया पाकिस्तान

India-China Border Issue: राजनाथ सिंह ने पिछले सप्ताह चीनी रक्षा मंत्री डोंग जून के साथ बैठक के दौरान भारत-चीन सीमा मुद्दों के स्थायी समाधान की ओर बढ़ने की जरूरत पर जोर दिया था।

Published by Sohail Rahman

India-China Border Issue: भारत और चीन के बीच सीमा विवाद का मामला एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है। इसको लेकर अब चीन का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत के साथ सीमा विवाद का मामला काफी जटिल है। ऐसे में इसे सुलझाने में काफी समय लग सकता है। हालांकि, चीन ने इस बात पर संतोष जताया कि दोनों देशों में इसे सुलझाने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। चीन का यह बयान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की टिप्पणी के जवाब में आया है।

राजनाथ सिंह ने कही थी ये बात

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, राजनाथ सिंह ने पिछले सप्ताह चीनी रक्षा मंत्री डोंग जून के साथ बैठक के दौरान भारत-चीन सीमा मुद्दों के स्थायी समाधान की ओर बढ़ने की जरूरत पर जोर दिया था। राजनाथ सिंह और डोंग जून ने 26 जून को चीनी शहर किंगदाओ में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिरता बनाए रखने के मुद्दे पर बात की थी। सिंह ने सीमा पर तनाव कम करने और जटिल मुद्दों को सुलझाने पर जोर दिया था।

Related Post

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी ये प्रतिक्रिया

सोमवार को राजनाथ सिंह की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, ‘मैं आपको बता सकता हूं कि चीन और भारत ने सीमा प्रश्न पर एक विशेष प्रतिनिधि (एसआर) तंत्र स्थापित किया है। सीमा विवाद के लिए राजनीतिक मापदंडों और मार्गदर्शक सिद्धांतों के तहत एक समझौता भी किया गया है।’ माओ निंग ने कहा, ‘भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को सुलझाने में समय लगेगा, लेकिन दोनों देश सीमांकन पर चर्चा करने और सीमा को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए तैयार हैं। दोनों पक्षों के पास विभिन्न स्तरों पर कूटनीतिक और सैन्य संचार तंत्र हैं। चीन ने लगातार भारत के साथ बातचीत और सीमा पर सहयोग को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका निभाई है।’

अब तक नहीं सुलझा सीमा विवाद का मुद्दा

एसआर स्तर की 23 दौर की वार्ता के बावजूद चीन और भारत सीमा मुद्दे को हल नहीं कर पाए हैं। इस मुद्दे में लंबा समय लगने के सवाल पर माओ ने कहा कि सीमा मुद्दा बहुत जटिल है। इसे सुलझाने में और समय लग सकता है। हमें इसका सकारात्मक पक्ष देखना चाहिए कि दोनों देश बात कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि भारत और चीन संबंधित मुद्दे पर संवाद में बने रहेंगे। एसआर की 23वीं बैठक पिछले साल दिसंबर में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच हुई थी। 

मोहब्बत की आग में झुलस रहे तेज प्रताप, तड़पते-तड़पते रात के अंधेरे में पहुंचे प्रेमिका के पास, फिर जो हुआ…

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Today Weather: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026