Categories: विदेश

अमेरिका ने भूला दिए अपने पुराने जख्म, धो डाले इस आतंकी संगठन के सारे दाग, Trump के इस फैसले से हिल गई दुनिया

HTS is no more Terrorist: ट्रंप प्रशासन ने सोमवार को सीरिया के नए राष्ट्रपति अहमद अल शरा के नेतृत्व वाले समूह हयात तहरीर अल-शाम (HTS) से आतंकवादी संगठन का दर्जा वापस ले लिया।

Published by Sohail Rahman

HTS is no more Terrorist: ट्रंप प्रशासन ने सोमवार को सीरिया के नए राष्ट्रपति अहमद अल शरा के नेतृत्व वाले समूह से आतंकवादी संगठन का दर्जा वापस ले लिया। यह सुनकर आपको झटका लगा होगा, लेकिन ट्रंप ने कुछ महीने पहले ही खाड़ी देशों की अपनी यात्रा के दौरान इसके संकेत दे दिए थे। उस समय सऊदी अरब की अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने अहमद अल शरा से हाथ मिलाकर न सिर्फ लोगों को चौंका दिया था, बल्कि सीरिया से सभी प्रतिबंध तुरंत हटाने का वादा भी किया था। एचटीएस अब आतंकवादी संगठन नहीं रहा।

विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने क्या कहा?

सोमवार को जारी बयान में विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि यह बदलाव मंगलवार से प्रभावी होगा और यह सीरिया की नई सरकार द्वारा उठाए गए सकारात्मक कदमों को मान्यता देता है। फेडरल रजिस्टर ने सोमवार को एक औपचारिक नोटिस प्रकाशित किया, जिसमें कहा गया कि रुबियो ने अटॉर्नी जनरल और वित्त विभाग से परामर्श के बाद 23 जून को यह फैसला लिया। यह कदम सीरिया की नई अंतरिम सरकार के साथ अमेरिका के संबंधों को बेहतर बनाने के प्रयास का हिस्सा है।

अमेरिकी सरकार की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि इसे विदेशी आतंकवादी संगठनों की सूची से हटाया जा रहा है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब ट्रंप प्रशासन पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद के शासन के दौरान लगाए गए कई अमेरिकी प्रतिबंधों को कम करने या खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Related Post

क्या है HTS?

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, यह वही समूह है, जिसे अब हयात तहरीर अल-शाम के नाम से जाना जाता है। यह समूह पहले अल-कायदा से जुड़ा था और 2017 में इससे अलग हो गया था। अलकायदा वही संगठन है, जिसने अमेरिका को 9 सितंबर के ट्विन टावर हमलों का दर्द दिया था। ट्रंप प्रशासन ने पहले इस सीरियाई संगठन को आतंकवादी संगठन घोषित किया था। हालांकि, समय बदलने के साथ ही अमेरिका अपने भीषण हमले के जख्मों को भूल गया और डोनाल्ड ट्रंप को सिर्फ वही दिखता है, जो उसके लिए फायदेमंद है।

आपको बता दें कि सीरिया के राष्ट्रपति अहमद-अल-शरा का असली नाम मोहम्मद-अल-जोलानी है। अमेरिकी वांटेड पोस्टर पर भी उसका यही नाम लिखा है। साथ ही उसे पकड़वाने वाले को करीब 85 करोड़ रुपये का इनाम भी देने का वादा किया गया था।

Trump ने नेतन्याहू को दिया धोखा! यहूदियों के सबसे बड़े दुश्मन पर की इतनी बड़ी मेहरबानी, मुस्लिम देशों में जश्न का माहौल

ट्रंप का ‘टैरिफ बम’: बांग्लादेश सहित 14 देशों पर 25% से 40% तक का नया आयात शुल्क, जानें पूरी लिस्ट

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026