Categories: विदेश

H-1B वीजा के नियमों में बदलाव से खौफ में जी रहे भारतीय, शादी से लेकर दिवाली की छुट्टियां कर रहे रद्द

Indian H-1B Visa: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा H-1B वीजा के नियमों में बदलाव से भारतीयों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को साझा किया है.

Published by Sohail Rahman

H-1B Visa Rule Effect on Indian: अमेरिका में H-1B वीजा रखने वाले भारतीय समुदाय ने शनिवार को डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन (Donald Trump Administration) द्वारा वर्क वीजा पर 1,00,000 डॉलर की फीस लगाने के फैसले के बाद समुदाय में फैली ‘बेहद घबराहट’ के बारे में बताया.  दिवाली और साल के अंत में छुट्टियों के मौसम से कुछ पहले यह अचानक लिया गया फैसला परिवारों के लिए मुश्किल में डाल गया है, कई लोगों ने आखिरी समय में अपनी उड़ानें रद्द कर दीं, इनमें एक व्यक्ति ने तो भारत में अपनी शादी की यात्रा भी रद्द कर दी.

अमेरिकी प्रशासन ने क्या कहा? (What did US administration say?)

नए नियम में दोबारा प्रवेश पर प्रतिबंध से जुड़ा होने के कारण, वैध वीजा वाले लोगों को भी विदेश में फंसने का डर सता रहा है.  हालांकि, अमेरिकी प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और कहा कि जो लोग देश छोड़ रहे हैं या भारत जा रहे हैं, उन्हें रविवार से पहले वापस आने या 100,000 डॉलर की फीस देने की ज़रूरत नहीं है, साथ ही कहा कि यह फीस सिर्फ़ नए वीजा धारकों के लिए है, मौजूदा वीजा धारकों के लिए नहीं.

अमेरिका में रह रहे एक भारतीय ने बयां किया दर्द (Indian living in US expressed his pain)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अचानक H-1B वीजा के नियमों में किए गए बदलाव की वजह से अमेरिका में रह रहे भारतीयों में डर पैदा हुआ है.  एक व्यक्ति ने बताया कि कैसे किसी ने आखिरी समय में अपनी शादी की यात्रा रद्द कर दी, क्योंकि उन्हें नहीं पता कि क्या करें.  उन्होंने पीटीआई से बातचीत के दौरान कहा कि एयरपोर्ट पर बोर्डिंग लाइन में खड़े लोग जो कल अपनी शादी के लिए जा रहे हैं.  ऐसे लोग इसलिए अपनी यात्रा रद्द कर रहे हैं क्योंकि उन्हें नहीं पता कि क्या करें  इसके अलावा, एक अन्य व्यक्ति ने अपनी परेशानी साझा करते हुए कहा कि इस फैसले के कारण लोगों ने दिवाली और दिसंबर की छुट्टियों की योजनाएं रद्द कर दीं.

लोगों ने दिवाली पर भारत जाने की बनाई थी योजना (People had planned to travel to India for Diwali)

जानकारी सामने आ रही है कि लोगों ने दिवाली पर भारत जाने की योजना बनाई थी.  वे सभी असमंजस में हैं और उन्हें नहीं पता कि क्या करें.  परिवार दिवाली और दिसंबर की छुट्टियों के लिए बहुत पहले टिकट बुक कर लेते हैं.  यह वह समय है जब ज़्यादातर लोग यात्रा करते हैं.  आगे उन्होंने कहा कि यह वह समय है जब लोग छुट्टियों के दौरान परिवार के साथ रहना चाहते हैं.  अब यह हो गया.  क्या इसका मतलब यह है कि मैं इस साल यात्रा नहीं कर सकता? यह एक और ‘ओह माय गॉड’ वाला एहसास है.

Related Post
लोगों ने पारदर्शिता की कमी पर उठाया सवाल (People raised concerns about the lack of transparency)

कुछ लोगों ने इसे ‘यात्रा प्रतिबंध’ बताते हुए कहा कि प्रशासन से इस कदम के बारे में प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी पर सवाल उठाया.  यह एक यात्रा प्रतिबंध है! भले ही किसी व्यक्ति के पासपोर्ट पर वैध H-1B वीजा लगा हो, अगर वह यात्रा कर रहा है या छुट्टी पर है, तो वह अमेरिका में प्रवेश नहीं कर सकता, जब तक कि उसके पास USD 1,00,000 की पेमेंट का सबूत न हो.  कोई नहीं जानता कि प्रक्रिया क्या है, नियम क्या हैं.  सब जगह घबराहट है.

कंपनियों ने जारी किया आंतरिक मेमो (Companies issued internal memos)

प्रमुख टेक कंपनियों के आंतरिक मेमो का हवाला देते हुए एक व्यक्ति ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि आप देश नहीं छोड़ सकते.  मेमो में कर्मचारियों को विदेश यात्रा न करने की सलाह दी गई थी और जो लोग पहले से ही अमेरिका के बाहर हैं, उन्हें 21 सितंबर की समय-सीमा से पहले वापस आने के लिए कहा गया था, जब ट्रंप का आदेश लागू होने वाला था.  सभी नियोक्ताओं की पहली बात यही है कि अगर आप अभी देश के अंदर हैं, तो बाहर न जाएं. 

यह भी पढ़ें :- 

भला एक 95 साल की बुजुर्ग महिला क्या कर सकती है किसी की हत्या, आखिर क्यों बुजुर्ग पर लगा आरोप

Trump ने फोड़ा H-1B वीजा बम तो भारत का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026