Categories: विदेश

कहां गायब हो गए यूरोप के इस देश के बच्चे, स्कूलों पर लग गए ताले, जानें अंदर की बात

Greece population: दक्षिणपूर्वी यूरोप में बाल्कन प्रायद्वीप के दक्षिणी सिरे पर स्थित ग्रीस लगातार छोटे बच्चों के स्कूलों पर ताला लगा रहा है। इसके पीछे की वजह आपको हैरान कर सकती है।

Published by Divyanshi Singh

Greece school children crisis: ना जंग ना कोई प्राकृतिक आपदा ना ही कोई आर्थिक मजबूरी फिर भी यूरोप के एक देश में स्कूलों को बंद किया जा रहा है। यह देश ग्रीस है। ग्रीस को देवताओं की धरती भी कहते हैं। दक्षिणपूर्वी यूरोप में बाल्कन प्रायद्वीप के दक्षिणी सिरे पर स्थित यह देश अपने यहां लगातार छोटे बच्चों के स्कूलों पर ताला लगा रहा है। इसके पीछे की वजह जान आप शॉक हो सकते हैं। इसके पीछे की वजह कोई आपदा या बाढ़ अलर्ट नहीं बल्कि बच्चों कमी है। जी हां ग्रीस में जन्मदर का संकट गहराता जा रहा है। देश की जनसंख्या लगातार कम हो रही है। हालात इतने बूरे हो गए है कि इसका असर देश के स्कूलों पर पड़ने लगा है। 

नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले ग्रीस सरकार ने एलान किया कि देशभर के 5 प्रतिशत स्कूलों के संचालन निलंबित किया जाएगा। इनमें दूरदराज के गाँवों और द्वीपों पर स्थित स्कूल भी शामिल हैं। इनमें राजधानी एथेंस से सटे एटिका क्षेत्र के कुछ हिस्से भी शामिल हैं। 

कम हो गई छात्रों की संख्या

शिक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले सात वर्षों में प्राथमिक शिक्षा में नामांकित छात्रों की संख्या में 1.11 लाख से ज़्यादा की कमी आई है। यह वर्ष 2018 की तुलना में 19 प्रतिशत की गिरावट है। छात्रों की संख्या में कमी के कारण इस वर्ष 14,857 स्कूलों में से 766 स्कूल न्यूनतम छात्रों की शर्त पूरी न करने पर बंद कर दिए गए हैं। सबसे ज़्यादा प्राथमिक स्तर के स्कूल प्रभावित हैं, लेकिन अब यह समस्या माध्यमिक स्तर तक भी पहुँच रही है।

Related Post

शिक्षा मंत्री ने क्या कहा ?

ग्रीस की शिक्षा एवं धार्मिक मामलों की मंत्री सोफिया ज़काराकी ने कहा कि हमारी कक्षाओं को देखकर प्रसूति वार्डों और जन्म दर की स्थिति का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। दुर्भाग्य से, पिछले एक दशक से इसमें गिरावट आ रही है।

ग्रीस का जन्म दर

वहीं ग्रीस के जन्म दर कि बात करें तो देश में महिलाएं अब औसतन 32 वर्ष की आयु के बाद ही अपने पहले बच्चे को जन्म देती हैं। जन्म दर घटकर 1.35 रह गई है, जो यूरोप में सबसे कम जन्म दर में से एक है। 2022 में देश में वार्षिक जन्म दर 80,000 से कम थी, जबकि 2023 में मृत्यु दर लगभग दोगुनी थी।

Kim Jong Un China Visit: कितने देशों का सफर कर सकती है किम जोंग उन की ट्रेन, एक किलोमीटर में कितना आता है खर्चा?

लोन संकट से हुई जनसंख्या में गिरावट

ग्रीस की जनसंख्या में तेज़ी से गिरावट की शुरुआत 2010 के दशक के लोन संकट से हुई।  2011 से, मृत्यु दर जन्म दर से ज़्यादा हो गई है। 2001 और 2021 की जनगणना के बीच, 20-40 वर्ष की आयु की, प्रजनन योग्य महिलाओं की संख्या में 5,00,000 या 31 प्रतिशत की गिरावट आई है। 2022 तक, वार्षिक जन्म दर 80,000 से कम हो जाएगी और 2023 में मृत्यु दर लगभग दोगुनी हो जाएगी। ग्रीक महिलाएँ अब औसतन 32 वर्ष से अधिक आयु में अपना पहला बच्चा पैदा करती हैं। प्रजनन दर गिरकर 1.35 हो गई है – जो यूरोप में सबसे कम में से एक है।

विक्ट्री परेड में चीन ने दिखाई दुनिया की सबसे ताकतवर न्यूक्लियर मिसाइल! खौफ में ट्रंप

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Anushka Shetty marriage: प्रभास को छोड़, किससे शादी कर रही हैं अनुष्का शेट्टी? जानें कौन है ‘देवसेना’ के होने वाले दूल्हे राजा

Anushka Shetty marriage: दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी एक बार फिर चर्चा…

March 15, 2026

Padma Awards 2027: पद्म पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, जानें नामांकन प्रक्रिया और अंतिम तारीख

Padma Awards 2027: पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन और सिफारिश की प्रक्रिया 15 मार्च…

March 15, 2026